समर्थ जुरेल की जगह इस शख्स के साथ रोमांस करती नजर आईं ईशा मालवीय, फैन्स को पसंद आई नई जोड़ी

KNEWS DESK – सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आईं ईशा मालवीय ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं| ईशा शो में समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार के साथ अपनी बोन्डिंग को लेकर चर्चा में बनी रहती थी| समर्थ और ईशा एक-दूसरे को डेट कर रहे थे| इस बारे में भी शो में पता चला था| वहीं शो खत्म होने के बाद दोनों के रिश्ते के खत्म होने की खबर भी सामने आई थी| इन ख़बरों के बीच ईशा की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो किसी और के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं|

समर्थ की जगह इस शख्स के प्यार में डूबीं ईशा 

ईशा मालवीय की एक फोटो वायरल हो रही है| जिसमें वो एक शख्स के प्यार में डूबी नजर आ रही हैं| दरअसल ईशा का एक नया म्यूजिक एल्बम रिलीज होने वाला है| जिसका नाम ‘वे पगला’ है| ईशा ने इसका पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है| जिसमें ईशा बेंच पर बैठी खुद में ही मगन नजर आ रही हैं, तो वहीं उनके बगल में बैठा उनका हीरो प्रीतिंदर उन्हें प्यार से निहारते नजर आ रहा है|

ईशा का शानदार लुक 

पोस्टर में ईशा का लुक फैन्स को खूब पसंद आ रहा है| ईशा ने बैकलेस ड्रेस के साथ स्कार्फ पहना हुआ है, जो उनके लुक को बेहद खास बना रहा है| इसके साथ ईशा ने मैचिंग ज्वेलरी कैरी की है| फैन्स को ईशा का ये लुक काफी पसंद आ रहा है|

टीजर रिलीज डेट 

‘वे पगला’ का टीजर 28 फ़रवरी को सुबह 11 बजे रिलीज किया जायेगा| ईशा के फैन्स बेसब्री से इसका इंतज़ार कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें –  सपा के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा देने के बाद मनोज पांडे का बयान, कहा- ‘मैं राजनीति में हूं, इसलिए मुझे…’

About Post Author