‘मैं भी ग्रैंड चाइल्ड चाहती थी…’, आम्रपाली के बिना शादी मां बनने के फैसले पर परिवार ने दिया साथ

KNEWS DESK – रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े सितारे अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल सफर तक के बारे में खुलकर बात करते दिखाई दे रहे हैं। कभी कंटेस्टेंट्स के बीच बहस देखने को मिलती है तो कभी इमोशनल पल सामने आते हैं।

इसी शो में आम्रपाली दुबे ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया था, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया था। एक्ट्रेस ने परिवार के सामने अपनी मां बनने की इच्छा जाहिर की थी। साथ ही उन्होंने साफ किया था कि फिलहाल वह शादी नहीं करना चाहती हैं।

मां बनने के फैसले पर परिवार ने दिया साथ

आम्रपाली के इस फैसले को लेकर शुरुआत में उनके माता-पिता हैरान नजर आए थे। लेकिन अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें परिवार का बदला हुआ रुख दिखाई दे रहा है।

प्रोमो में आम्रपाली की मां अपनी बेटी से कहती नजर आती हैं कि वह इस फैसले में पूरी तरह उनके साथ हैं। वह यह भी कहती हैं कि वह चाहती थीं कि उन्हें एक ग्रैंडचाइल्ड मिले और आम्रपाली उन्हें यह खुशी देने जा रही हैं।

https://www.instagram.com/reels/DcDQNs3qYPo/

मां की बात सुनकर आम्रपाली भावुक हो जाती हैं और कहती हैं कि वह सच में मां बनना चाहती हैं।

पिता ने भी कहा- आगे बढ़ो बेटा

इसके बाद आम्रपाली के पिता भी अपनी बेटी के फैसले पर सहमति जताते नजर आते हैं। वह कहते हैं कि परिवार ने फैसला कर लिया है और आम्रपाली आगे बढ़ सकती हैं। साथ ही वह अपनी बेटी से कहते हैं कि उन्हें उस पर पूरा भरोसा है।

आम्रपाली की बहन भी उनके फैसले का समर्थन करती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें खुशी है कि आम्रपाली ने यह फैसला लिया।

परिवार की तरफ से समर्थन मिलने के बाद आम्रपाली काफी खुश और भावुक नजर आती हैं।

पहले फैसले से खुश नहीं था परिवार

शो के पिछले प्रोमो में आम्रपाली ने जब शादी नहीं करने और मां बनने की इच्छा की बात परिवार के सामने रखी थी, तब उनके माता-पिता का रिएक्शन अलग था।

उनके माता-पिता ने बेटी की शादी को लेकर चिंता जताई थी और कहा था कि अब उनकी उम्र भी हो रही है। वहीं, आम्रपाली के मां बनने के फैसले पर परिवार को इस बात की चिंता थी कि समाज क्या कहेगा।

हालांकि, अब नए प्रोमो में परिवार अपनी सोच बदलता नजर आ रहा है और एक्ट्रेस के फैसले के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है।

पवन सिंह ने भी किया था सपोर्ट

आम्रपाली के इस फैसले पर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने भी उनका समर्थन किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि किसी बच्चे को गोद लेना सिर्फ उसे अपनाना नहीं, बल्कि पूरी जिंदगी को अपना लेना है। उन्होंने आम्रपाली के इस फैसले की तारीफ भी की थी।

‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आ रहे हैं कई सितारे

‘भोजपुरी बवाल’ की शुरुआत 2 अगस्त 2026 को जियोहॉटस्टार पर हुई है। इस रियलिटी शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे नजर आ रहे हैं।

शो का हिस्सा आम्रपाली दुबे के अलावा पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, तेज प्रताप, रानी चटर्जी, काजल राघवानी, नीलम गिरी और जन्नत जुबैर भी हैं। शो में सितारों की निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।