रणबीर कपूर की रामायण से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे हंस जिमर, जानें किन फिल्मों के लिए जीत चुके हैं ऑस्कर

KNEWS DESK – सोशल मीडिया पर इन दिनों रणबीर कपूर की रामायण को लेकर चर्चा जोरो पर है| फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है| रामायण की स्टारकास्ट से लेकर वीएफएक्स, प्रेजेंटेशन एंगल सब कुछ हटकर होने वाला है। फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं|

Hans Zimmer and AR Rahman to team up for Ranbir Kapoor starrer 'Ramayana',  reports suggest

रणबीर कपूर की रामायण

रणबीर कपूर की रामायण लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई है| फिल्म में रणबीर कपूर पहली बार साई पल्लवी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे| रामायण कई मायनों में खास होने वाली है| फिल्म बिग बजट प्रोजोक्ट है। रणबीर कपूर रामायण में श्रीराम का किरदार निभाएंगे| वहीं साई पल्लवी माता सीता के किरादर में नजर आएँगी| फिल्म में अहम भूमिका निभाने वालो के कुछ नाम फाइनल हो चुके हैं, तो कुछ का नाम मीडिया में आना बाकी है। इस बीच फिल्म से जुड़ी एक एक्साइटिंग और बड़ी जानकारी सामने आई है।

रामायण का संगीत होगा खास 

डिवोशनल फिल्म रामायण के गानों पर बारिकी से काम किया जाएगा। सब कुछ बेहद खास होने वाला है| इसके लिए ऑस्कर विनर्स एआर रहमान और और हंस जिमर रामायण का म्यूजिक देंगे|

हंस जिमर 

एआर रहमान को हम सभी जानते हैं| सिंगर ने ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ के लिए दो-दो ऑस्कर अपने नाम किये हैं| वहीं हंस जिमर की बात करें तो हॉलीवुड में उनका नाम और काम दोनों ही फेमस है| हंस जिमर जर्मन फिल्म स्कोर कंपोजर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं| उन्होंने ‘द लायन किंग’, ‘पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन’, ‘इन्सेप्शन’, ‘ड्यून’ जैसी हिट फिल्मों को साउंडट्रैक दिया है। हंस ने लियोनार्डो डिकैप्रियो, जॉनी डेप, ‘मिस्टर बीन’ एक्टर रोवन एटकिंसन जैसे हॉलीवुड के टॉप सेलिब्रिटीज की फिल्मों में शानदार संगीत दिया है वहीं अब वो बॉलीवुड फिल्म रामायण के लिए म्यूजिक कंपोज करेंगे|

हंस जिमर ने जीता ऑस्कर 

हंस जिमर को अब तक 12 फिल्मों के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन मिले हैं। जिसमें से दो फिल्मों के लिए उन्होने ऑस्कर भी जीता है| हंस जिमर ने 1995 रिलीज ‘द लायन किंग’ और 2022 में थिएटर्स में दस्तक देने वाली ‘ड्यून’ के लिए ऑस्कर जीता है।

रामायण से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू 

हंस जिमर फिल्म रामायण से बॉलीवुड में बतौर म्यूजिक कंपोजर डेब्यू करने वाले हैं| इस बार की जानकारी एआर रहमान के बेटे एआर आमीन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है|

यह भी पढ़ें – इटावा जिला अस्पताल के तृतीय तल पर दौड़ी बाइक, डीएम एवं SSP ने जिला अस्पताल पहुंच कर ली मामले की जानकारी

About Post Author