एड शीरन ने दिलजीत दोसांझ का गाया पंजाबी गाना, सिंगर का वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज सीखने के बाद अब एड शीरन दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आ रहे हैं| उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है| वायरल वीडियो में शीरन पहली बार पंजाबी गाना गाते नजर आये हैं|

Ed Sheeran sings with Diljit Dosanjh in Punjabi at his Mumbai concert

एड शीरन पहुंचे भारत 

‘शेप ऑफ यू’ सिंगर एड शीरन भारत पहुंचे हुए हैं| सिंगर ने भारत में अच्छा टाइम बिताया है| शीरन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं| वहीं सिंगर का एक वीडियो सामने आया है|जिसने सभी को हैरान कर दिया है| वायरल वीडियो में शीरन पहली बार दिलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी गाना गाते नजर आये हैं| उनके इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं| इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं| दोनों को मुंबई कॉन्सर्ट में गाते देखा गया|

एड शीरन ने गाया दिलजीत का गाना 

शीरन और दिलजीत ने खुद ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है| वीडियो में दोनों स्टेज शेयर करते नजर आ रहे हैं| शीरन और दिलजीत ने ब्लैक कलर के आउटफिट पहने हुए हैं| एड शीरन दिलजीत दोसांझ का पंजाबी गाना गा रहे हैं| इस वीडियो को शेयर करते हुए दिलजीत ने कैप्शन में लिखा, “भाई ने पहली बार पंजाबी में गाना गाया है| BURRA चक देया गे”

एड शीरन ने भी शेयर किया वीडियो 

एड शीरन ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मुंबई में दिलजीत दोसांझ के साथ पहली बार पंजाबी में गाना गाने का मौका मिला| मैंने इंडिया में काफी अच्छा वक्तबिताया, और भी बहुत कुछ आने वाला है|” शीरन ने बताया कि इंडिया में उनका टाइम शानदार बीता|

इससे पहले एड शीरन को शाहरुख खान के साथ देखा गया था| उनका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें शाहरुख खान एड शीरन को अपना सिग्नेचर पोज सिखा रहे थे|

यह भी पढ़ें – तेलंगाना में BRS को लगा झटका, सांसद रंजीत रेड्डी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में हुए शामिल

About Post Author