दिव्यांका त्रिपाठी ने किया कृष्णा मुखर्जी का सपोर्ट, बोलीं- ‘कोई अपनी इंसानियत कैसे भूल सकता है…’

KNEWS DESK- टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं| दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने शो ‘शुभ शगुन’ के प्रोड्यूसर कुंदन सिंह पर बदतमीजी और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाये हैं| साथ ही ये भी कहा कि प्रोड्यूसर ने अभी तक उनकी 39 लाख की फीस भी नहीं दी है| इस मामले में एक्ट्रेस के को स्टार अली गोनी ने उनका सपोर्ट किया था| वहीं अब टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी कृष्णा के समर्थन में आगे आई हैं|

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने इस घटना पर हैरानी जताई कि अब इतने यूनियन रूल्स होने के बावजूद इस तरह के मामले सामने आते हैं| एक्ट्रेस ने कहा कि जब हमने डेब्यू किया था, तब चीजें अलग थीं लेकिन अब लोग डरते हैं क्योंकि अब कॉन्ट्रैक्ट बनाये जाते हैं| कोई भी अपनी इंसानियत कैसे भूल सकता है| कैसे कोई अपने एक्टर को कमरे में बंद कर सकता है| कोई किसी से रूड बात कैसे कर सकता है|

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया अब पैसे के लिए काम नहीं करने पर: 'मैं अब ऐसी  भूमिका करके खुद का अपमान नहीं करती जो मुझे कमजोर आंकती है' | टेलीविजन ...

एक्ट्रेस ने कहा- बात करने का तरीका होता है, अगर कोई मेरे साथ अभद्र भाषा में बात करता तो मैं उसे लीगल नोटिस भेज देती| ये सब आपको एक बुरी स्थिति में डाल देता है और जब कोई नया एक्टर ये सब फेस करता है तो वो बुरी तरह से डर जाता है| उन्होंने आगे कहा- अगर कोई भी कलाकार ऐसी सिचुएशन से गुजरता है तो उसे इन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए और इससे डरना नहीं चाहिए| एक्टर्स के लिए अपनी इमेज जरुरी होती है लेकिन इज्जत दांव पर लगाना जरुरी नहीं है| कृष्णा को जल्द न्याय मिलेगा और जो सच है वो सामने आएगा|

About Post Author