क्या राम कपूर ने करवाई वेट लॉस सर्जरी? टीवी एक्टर ने वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई

KNEWS DESK –  टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता राम कपूर  एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी शो या फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से। लंबे समय तक अपने भारी शरीर और दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले राम कपूर अब पूरी तरह बदल चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर खुलासा किया कि उन्होंने किसी भी तरह की सर्जरी नहीं करवाई है, बल्कि यह पूरी तरह से उनकी मेहनत का नतीजा है।

क्या राम कपूर ने करवाई वेट लॉस सर्जरी?

राम कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस हैरान रह गए और कयास लगाने लगे कि शायद उन्होंने वेट लॉस सर्जरी या किसी दवा का सहारा लिया है। हालांकि, इन सभी अफवाहों पर राम कपूर ने खुद विराम लगा दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा,”अचानक से लोग सोचने लगे हैं कि मैंने वजन कम करने के लिए कोई सर्जरी करवाई है। लेकिन सच्चाई यह है कि मैंने कुछ भी नहीं करवाया है।” वीडियो में राम कपूर अपनी आर्म्स फ्लेक्स करते हुए नजर आए और उन्होंने कहा कि,”मेरी बॉडी अभी बेस्ट नहीं है, लेकिन मैं मेहनत कर रहा हूं। इस तरह का ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ और सिर्फ हार्ड वर्क और घंटों की मेहनत से आता है। कोई शॉर्टकट या सर्जरी आपको ऐसी बॉडी नहीं दे सकती।”

राम कपूर ने यह भी बताया कि वह अगले 4 से 6 महीनों में अपने 6-पैक एब्स बनाने वाले हैं। उनका कहना है कि जो लोग सर्जरी या दवाओं की मदद से वजन घटाते हैं, उसमें कुछ गलत नहीं है, लेकिन अगर आप एक परफेक्ट बॉडी चाहते हैं, तो मेहनत ही उसका एकमात्र रास्ता है। राम कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने पिछले कुछ सालों में लगभग 55 किलो वजन घटाया है। यह उनके डेडिकेटेड वर्कआउट और स्ट्रिक्ट डाइट का नतीजा है। उनका फोकस केवल वजन कम करने पर नहीं, बल्कि मसल्स गेन करने पर भी था।

फैंस ने की जमकर तारीफ

राम कपूर का यह नया अवतार देखकर फैंस शॉक और इंप्रेस दोनों हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। किसी ने लिखा, “यकीन नहीं होता कि ये वही राम कपूर हैं!” तो किसी ने कहा, “आपने साबित कर दिया कि मेहनत से कुछ भी मुमकिन है।”

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से लेकर फिल्मों तक का सफर

राम कपूर ने “बड़े अच्छे लगते हैं” शो से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। साक्षी तंवर के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा वह “कसम से”, “दिल की बातें दिल ही जाने” जैसे टीवी शोज और “स्टूडेंट ऑफ द ईयर”, “लवयात्रि” जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

About Post Author