मुंबई पुलिस ने उर्फी जावेद को किया गिरफ्तार?, वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

KNEWS DESK – उर्फी जावेद हमेशा ही अपने फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं| उर्फी के अतरंगी फैशन के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं| इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हों रहा है| जिसके मुताबिक उर्फी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|आपको वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं|

बोल्ड कपड़े पहनने के कारण उर्फी जावदे को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार | Uorfi Javed ARRESTED By Mumbai Police For Her Bold Clothes | Newstrack Samachar | Uorfi Javed को भारी

उर्फी जावेद 

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद हमेशा ही अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| एक बार फिर उर्फी खबरों में आ गई हैं| एक्ट्रेस को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उर्फी को दो फीमेल कॉन्सटेबल अरेस्ट कर अपने साथ लेती नजर आ रही हैं|

यह भी पढ़ें –उर्फी जावेद बनी ‘भूल भुलैया’ का ‘छोटा पंडित’, यूजर बोलो- ‘पानी से तुम्हें खतरा है’

मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

उर्फी के इस वीडियो को इंस्टेंटबॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है| वीडियो में उर्फी एक रेस्ट्रों के अंदर से निकलती दिखाई दे रही हैं| जैसे ही वे बाहर आती हैं उनके सामने दो लेडी पुलिस कॉन्सटेबल आ जाती हैं और उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहती हैं| ये सुन उर्फी उनसे पूछती हैं कि वे उन्होंने किया क्या है, जिसके जवाब में एक पुलिस कॉन्सटेबल कहती है कि आप छोटे-छोटे कपड़े पहनकर घूमती हैं इसलिए आपको हमारे साथ चलना होगा| उर्फी एक दो सवाल करती हैं और फिर उनके साथ चलने लगती हैं| पुलिस उर्फी को गाड़ी में बिठाकर वहां से चली जाती है|

https://www.instagram.com/reel/CzKzdrdPibe/

यूजर्स ने वीडियो को बताया फेक 

अब इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स भी अपनी प्रतिकिया देने से पीछे नहीं हट रहे हैं| वे वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं| कई लोगों का कहना है कि ये सिर्फ उर्फी का पब्लिटि स्टंट हैं| वहीं, कुछ लोग इसे फेक और स्क्रिपटिड बता रहे हैं| एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ‘अब पुलिसवाले भी रील बनाने लगें’| दूसरे यूजर ने कमेंट किया- ‘ड्रामा कंपनी’ एक यूजर ने लिखा- ‘रियल पुलिस कम और रोहित शेट्टी की पुलिस ज्यादा लग रही है’| एक यूजर ने लिखा- ‘बहुत अच्छी स्क्रिप्ट है’|

यह भी पढ़ें – उर्फी जावेद को ‘छोटा पंडित’ बनना पड़ा भारी, शख्स ने जान से मारने की दी धमकी

यह भी पढ़ें –उर्फी जावेद की ये ड्रेस देखकर घूम जाएगा आपका सिर, पहने की-बोर्ड से बने कपड़े, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें –उर्फी जावेद की नई ड्रेस ने खींचा लोगों का ध्यान, यूजर्स बोले- ‘असंभव’

About Post Author