करण देओल के संगीत समारोह में जमकर नाचें दादा धर्मेंद्र और सनी देओल

KNEWS DESK-  सनी देओल के परिवार में इन दिनों खुशी का माहौल चल रहा है क्योंकि सनी देओल के बेटे कारण देओल की 18 जून को दृशा आचार्य के साथ शादी है| दोनों बहुत ही खुश हैं| इन दिनों उनके प्री-वेडिंग का फंक्शन चल रहा है| बीती रात करण देओल और द्रिशा आचार्य की संगीत सेरेमनी का फंक्शन चला| संगीत समारोह में बॉलीवुड के कई सुपर स्टार्स को  देखा गया| फंक्शन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं| जिनमें सनी देओल ने बेटे के संगीत में तारा सिंह के रूप में जमकर धमाल मचाया है| वहीं धर्मेंद्र देओल ने भी कुछ कम नहीं किया वो भी वीडियोज में काफी ठुमकते हुए नजर आ रहे हैं|

संगीत समारोह में सनी देओल गदर फिल्म के तारा सिंह के रूप में डांस करते नजर आएं| उन्होंने ‘मै निकला गद्दी लेके’ गाने पर खूब धमाल मचाया| हालांकि, सनी की फिल्म ‘गदर 2’ को  22 साल बाद 09 जून, 2023 को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और अब सीक्वेल ‘गदर 2’ 11 अगस्त 2023  को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा|

https://www.instagram.com/reel/Ctj8chzJ876/?utm_source=ig_webwww.instagram.com_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

बात की जाए अगर धर्मेन्द्र के डांस की तो उन्होंने तो तहलका ही मचा दिया|87 साल की उम्र में धर्मेंद्र ‘यमला पगला दीवाना’ गाने पर जमकर डांस करते हुए नजर आएं|

https://www.instagram.com/reel/CtjsKXLPJ1W/?utm_source=ig_web_button_share_sheet&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

कारण देओल ने खुद भी दादा धर्मेन्द्र के साथ जमकर डांस किया|सोशल मीडिया पर देओल परिवार के डांस के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं|

https://www.instagram.com/reel/Ctjt5NULr46/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

कारण देओल इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं| उनके संगीत समारोह के वीडियोज में काफी लोगों ने कॉमेंट्स किए हैं| यूजर ने लिखा- धर्मेंद्र जी मोस्ट हैंडसम हीरो थे और आज भी हैं। कुछ लोग देओल परिवार की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author