अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ का काउंटडाउन हुआ शुरू, फिल्म का शानदार पोस्टर हुआ रिलीज

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी थी| फिल्म फैन्स को खूब पसंद आई थी, जिसके बाद सभी फिल्म के पार्ट 2 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे| अब फिल्म का सीक्वल ‘पुष्पा 2: द रूल’ इस साल 2024 में रिलीज होने वाला है| अल्लू अर्जुन की फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है| पुष्पा 2 के मेकर्स ने फिल्म की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए काउंटडाउन शुरु कर दिया है| पुष्पा 2 का काउंटडाउन मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर करके शुरु किया|

Pushpa 2' shooting to begin in July - MixIndia

‘पुष्पा 2: द रूल’ का काउंटडाउन शुरू

‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रोडक्शन हाउस ‘माय थ्री’ ने 200 अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर पुष्पा 2 के लिए नया पोस्टर जारी किया है| ये एक काउंटडाउन पोस्टर है| इस पोस्ट में बताया गया है कि फिल्म की रिलीज में अब केवल 200 दिन बचे हैं| साल 2021 में ‘पुष्पा: द राइज’ की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद अब ‘पुष्पा 2: द रूल’ सिनेमाघरों में आने जा रही है| फिल्म मेकर्स ने काउंटडाउन शुरू करते हुए शानदार कैप्शन भी लिखा|

स्टारकास्ट 

अल्लू अर्जुन की फिल्म के सीक्वल को लेकर हाइप भी जोरों पर है| राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अल्लू अर्जुन  मास्टर फिल्ममेकर सुकुमार द्वारा निर्देशित इस सीक्वल में रूल करने के लिए लौट आए हैं| फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं| वहीं, एक्टर फहद फासिल भी फिल्म का हिस्सा हैं| साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म रिलीज होने जा रही|

फिल्म का क्रेज

माइथ्री मूवी मेकर्स दर्शकों के लिए एक कम्प्लीट एंटरटेनमेंट देने के लिए तैयार हैं| अल्लू अर्जुन की फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| पुष्पा 2 का फर्स्ट पोस्टर मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार के जन्मदिन पर शेयर किया था| इस पोस्टर को ही 7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था| पुष्पा 2 के मेकर्स ने दावा किया था कि भारतीय सिनेमा की किसी फिल्म के पोस्टर पर सबसे ज्यादा लाइक आने का रिकॉर्ड बन गया है| अब 200 दिन बाद फिल्म बड़े पर्दे पर आने वाली है|

यह भी पढ़ें – Bigg Boss 17: शो खत्म होते ही इस हसीना से मिलने के लिए बेताब हुए अभिषेक कुमार, बोले- ‘जानना चाहता हूं कैसी है…’

About Post Author