Bigg Boss 17: शो खत्म होते ही इस हसीना से मिलने के लिए बेताब हुए अभिषेक कुमार, बोले- ‘जानना चाहता हूं कैसी है…’

KNEWS DESK- बीती रात सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले हुआ| इस सीजन के विनर मुनव्वर फारुकी बने| वहीं, अभिषेक कुमार इस सीजन के रनर- अप रहे हैं| हालांकि दर्शक उन्हें एक डिजर्विंग कंटेस्टेंट बता रहे हैं| इस बीच अभिषेक कुमार ने शो से बाहर आते ही किसी से मिलने की इच्छा जताई है| बिग बॉस 17 की शुरुआत में अभिषेक कुमार बेहद गुस्सैल दिखे थे| हालांकि सलमान खान की डांट और दोस्तों का साथ उन्हें सही राह पर ले आया|

अभिषेक कुमार ने अपने गेम में इतना सुधार किया कि वो फिनाले की रेस तक ही पहुंच गये| भले वो ट्रॉफी न जीत पाए हो लेकिन उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है| अब बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद अभिषेक कुमार लगातार कई सारे इंटरव्यू दे रहे हैं| इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में किसी खास दोस्त से मिलने की इच्छा व्यक्त की है|

अभिषेक कुमार ने बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद इंटरव्यू में ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल से लेकर मुनव्वर फारुकी के विनर बनने तक, कई कंटेस्टेंट्स के बारे में बात की| एक्टर ने ईशा और समर्थ को लेकर कहा कि बिग बॉस खत्म हो गया है, इसके साथ ही ईशा और समर्थ के साथ लेना- देना भी समाप्त हुआ| मुनव्वर फारुकी के विनर बनने पर अभिषेक कुमार ने कहा कि वो खुश हैं कि उनका दोस्त जीता है| एक्टर ने कहा कि शो के बाहर वो मुनव्वर और मन्नारा के साथ दोस्ती बरकरार रखेंगे| इसके बाद एक्टर से बिग बॉस 17 की एक्स कंटेस्टेंट खानजादी को लेकर सवाल किया गया, क्योंकि शो के दौरान अभिषेक कई बार उनका नाम ले चुके हैं|

Bigg Boss 17: पहले तकरार और अब प्यार! अभिषेक कुमार ने आधी रात कंबल के अंदर  खानजादी को किया Kiss? | Jansatta

अभिषेक कुमार ने खानजादी को लेकर कहा कि वो उनसे जरुर मिलेंगे| शो में दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी रही थी| ऐसे में अभिषेक कुमार की इच्छा है कि वो खानजादी से मिले और जाने कि वो अब कैसी हैं|

About Post Author