अब कहां हैं रातों- रात शोहरत पाने वाले ये कलाकार?

सोशल मीडिया ने रातों रात कई लोगों की किस्मत बदली है। हर दिन बदलते ट्रेंड के बीच इन्हें भी जिंदगी ने नाम बनाने का एक मौका दिया। इनमें से कई तो आज भी जाने- मानें कलाकार के तौर पर काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ रानू मंडल जैसे कलाकार भी हैं जो रातों-रात मिली इस शोहरत को हैंडल नहीं कर पाए। ये अचानक से स्टार तो बने लेकिन एक वक्त के बाद कहीं गायब से हो गए। किसी ने आंख मार के लोगों का दिल चुराया तो किसी की मीठी आवाज ने सब के दिलों पर राज करने की कोशिश की।

1. प्रिया प्रकाश वारियर

साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने यूं तो कई फिल्मों में काम किया। लेकिन साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओरु आधार लव’ में उनके 10 सेकेंड के क्लिप ने रातों रात सनसनी मचा दी। एक्ट्रेस ने सिर्फ अपनी आंखों के इशारों से सभी को अपना दीवाना बना दिया। प्रिया ने उसके बाद भी कई फिल्में की लेकिन जैसी कामयाबी की उन्हें उम्मीद थी, वो उन्हें नहीं मिल सकी।

2. रानू मंडल

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है रानू मंडल का, जो पहले ट्रेन में लता मंगेशकर के गाने गाती थीं। रानू, हिमेश रेशमिया के लिए गाना गा चुकी हैं। साल 2019 में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ। देखते ही देखते उस वीडियो ने रानू को स्टार बना दिया। उन्होंने हिमेश रेशमिया के लिए 3 गाने भी रिकॉर्ड किए। लेकिन अब रानू केवल मीम्स में नजर आती हैं।

3. सहदेव दिर्दो

छत्तीसगढ़ का वो बच्चा तो याद ही होगा आपको, जिसने स्कूल यूनिफॉर्म में ‘जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार’ गाकर इंटरनेट पर तहलका मचाया था। इस बच्चे का नाम था सहदेव दिर्दो। इसने रैपर बादशाह के साथ गाना रिकॉर्ड किया और काफी शोहरत हासिल की। हालांकि कुछ समय पहले खबर आई थी कि सहदेव का एक्सीडेंट हो गया है जिसके बाद से ही वह सोशल मीडिया से गायब हो गए।

4. भुबन बादायकर

पश्चिम बंगाल के भुबन बादायकर सड़कों पर गाना गाकर मूंगफली बेचा करते थे। उनकी आमदनी बस इतनी ही थी जितने में उनके परिवार का पेट पल सकता था। बाद में किसी ने उनके बंगाली सॉन्ग ‘काचा बादाम’ को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। भुबन ने इस वीडियो में ऐसा गाना गाया कि अबतक इस आवाज पर 4 लाख से ज्यादा रील्स बन चुके हैं। हालांकि, इन दिनों वह कहां है क्या कर रहे हैं यह कोई नहीं जानता है।

 

About Post Author