Bigg Boss 17: यहां ऑनलाइन देख सकेंगे बिग बॉस 17, कौन हैं इस सीजन के कंटेस्टेंट्स, जानें यहां सब कुछ

KNEWS DESK- सलमान खान का विवादित शो ‘बिग बॉस 17’ अब टीवी पर धमाल मचाने को तैयार है| सभी फैंस शो का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं| ऐसे में  चलिए हम आपको बताते हैं कि इस शो को आप कब और कहां देख सकते हैं? ऑनलाइन इसे कहां देखा जा सकता है? और तो और शो में हिस्सा लेने वालों के नाम भी हम आपको बताएंगे|

शो के प्रोमो में कई कंटेस्टेंट्स के वीडियो देखने को मिले हैं| सलमान खान ने पहले ही ये बता दिया है कि इस बार का गेम दिल,दोस्ती और दिमाग वाला होगा| शो की लॉन्चिंग डिटेल्स से पहले ही ये पता चल चुकी है कि इस बार कंटेस्टेंट्स दिल, दोस्ती और दिमाग का गेम खेलेंगे| कुछ कंटेस्टेंट्स के वीडियो सामने आ चुके हैं| जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि इस बार के शो में काफी कुछ अलग होने वाला है| थीम से लेकर गेम प्लानिंग तक, इस बार सब कुछ अलग है|

Bigg Boss 17 Theme-To-Be Singles Vs Couples A BIG BATTLE ? (Details Inside)

‘बिग बॉस 17’ आज रात 9 बजे से शुरू हो रहा है| सोमवार से शुक्रवार तक शो रात 10 बजे से शुरू होगा और शनिवार व रविवार रात 9 बजे शो को दिखाया जाएगा| यदि आप टीवी पर शो नहीं देख पाए हों तो आप जियो सिनेमा पर भी इसका आनन्द ले सकते हैं| इस बार शो में ये कंटेस्टेंट्स अपना जलवा बिखेरते देखे जाएंगे|

ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालवीय, मुनव्वर फारुकी, मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, सना रईस, सनी आर्य, अनुराग डोभाल, रिंकु धवन, जिगना वोरा, सोनिया बंसल

‘बिग बॉस 17’ के घर में पहली बार एक अनोखा एरिया देखा जाएगा, जिसे ‘आर्काइव रूम’ कहा जाता है| इसके अलावा कंटेस्टेंट्स के लिए दो अलग तरह की थीम के बेड बनाए जाएंगे| किचन एरिया को यूरोपियन थीम के तौर पर बाथरूम एरिया में भी बदलाव किया गया है|

About Post Author