Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट, अंकिता लोखंडे से लेकर अरमान मलिक तक बिखेर सकते हैं अपना जलवा

KNEWS DESK- सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इन्तजार है| बिग बॉस 17 की शुरुआत 18 अक्टूबर से होने वाली है| सभी फैंस भी कंटेस्टेंट के बारे में जानने के लिए बहुत उत्साहित हैं| आपको बता दें कि कुछ सितारें हैं, जिनके नाम आने वाले सीजन में दिखने के लिए छाए हुए हैं| कई सेलेब्स के तो नाम लगभग फाइनल भी हो गए हैं|

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट

फैंस कंटेस्टेंट का नाम जानने के लिए काफी उत्साहित हैं| तो आपको बता दें कि आने वाले बिग बॉस 17 में मशहूर टीवी एक्टर्स ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट दिख सकते हैं| कपल की पहली मुलाकात शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर हुई, जहां से इनके प्यार की कहानी शुरू हुई और डेढ़ साल पहले ही दोनों शादी के बंधन में बंध गए| अब ये शानदार जोड़ी बिग बॉस 17 में नजर आने वाली है|

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

टीवी की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से एक अंकिता लोखंडे ने साल 2021 में एक बड़े बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की| अब तो फैंस इस कपल के दीवाने हैं| रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी के बाद अब ये दोनों बिग बॉस 17 में दिखेंगे|

ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार

ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार ने टीवी सीरियल उड़ारियां में एक साथ काम किया है| शो में इन दोनों के बीच एक रोमांटिक रिश्ता देखने को मिला| अब दोनों मिलकर बिग बॉस 17 में धमाल मचाने वाले हैं|

अरमान मलिक और पायल मलिक

अपनी दो शादियों के चलते मशहूर YOUTUBER अरमान मलिक भी बिग बॉस 17 में नजर आने वाले हैं| वो अकेले नहीं बल्कि अपनी पत्नी पायल मलिक के साथ इस शो का हिस्सा बनेंगे|

सनाया ईरानी और मोहित सहगल 

पसंदीदा टीवी शो ‘मिले जब हम तुम’ में नजर आने वाले गुंजन और सम्राट यानि सनाया ईरानी और मोहित सहगल दोनों ही अपनी एक्टिंग के चलते लोगों के दिलों में बसते हैं और अब ये दोनों बिग बॉस 17 में भी अपना जलवा बिखेरने आ सकते हैं|

About Post Author