Bigg Boss 17: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव और मनीषा रानी की बिग बॉस में होगी एंट्री, वीकेंड के वार पर मचाएंगे धमाल

KNEWS DESK – टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 शुरू हो चुका है| इस बार शो में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है| फैन्स बिग बॉस के इस सीजन को काफी पसंद कर रहे हैं| शो का तीसरा हफ्ता भी खत्म होने जा रहा है| इस हफ्ते बिग बॉस हाउस में काफी ड्रामा देखने को मिला है| कंटेस्टेंट्स को अपने इस पूरे हफ्ते का हिसाब किताब सलमान खान को देना होगा| शो में दो नये मेहमान भी एंट्री करने वाले हैं|

Elvish Manisha Bolero Song: रिलीज हुआ मनीषा रानी और एल्विश यादव का गाना  'बोलेरो', दिखी खट्टी-मीठी केमिस्ट्री - Elvish Yadav and Manisha Rani Bolero  Song Release fans loved their chemistry ...

एल्विश यादव और मनीषा रानी मचाएंगे धमाल

इस वीकेंड के वार पर बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव और मनीषा रानी शो में नजर आएंगे| एल्विश अपने नए शो टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया के प्रमोशन के लिए बिग बॉस हाउस में शिरकत करेंगे| वहीं, मनीषा रानी भी उन्हें ज्वाइन करेंगी| शो में दोनों मिलकर काफी धमाल मचाने वाले हैं| शो की शूटिंग के कई वीडियोज भी सामने आ चुके हैं| पहले एल्विश और मनीषा स्टेज पर सलमान खान के साथ मस्ती करते दिखेंगे, जिसके बाद वे दोनों घर के अंदर जाएंगे और कंटेस्टेंट्स के साथ कई मजेदार गेम्स खेलेंगे|

बिग बॉस ओटीटी 2 में किए गए थे खूब पसंद

एल्विश यादव जल्द ही मौनी रॉय, करण कुंद्रा और अभिषेक मल्हान के साथ टैम्टेशन आइलैंड होस्ट करते नजर आएंगे| शो से एल्विश का प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है| एल्विश यादव बिग बॉस जीतने वाले पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने थे|

मनीषा रानी हाल में ही टोनी कक्कड़ के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं| मनीषा को  ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में काफी पसंद किया गया था| शो में वे फिनाले तक गई थीं लेकिन शो नहीं जीत पाई थीं|

About Post Author