Bigg Boss 17: टीवी एक्ट्रेस के बाद अरुण महाशेट्टी ने सुशांत सिंह को किया याद, दिवंगत एक्टर के लिए कही ऐसी बात

KNEWS DESK – सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17  चर्चा में बना हुआ है| शो में अक्सर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बातें होती रहती हैं| हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं रुकता है| हाल ही में सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी पर अंकिता लोखंडे ने उन्हें याद किया था| एक्ट्रेस के बाद अरुण महाशेट्टी ने भी सुशांत को याद किया है| वह शो में अंकिता से सुशांत के बारे में बात करते हुए नजर आए| उन्होंने बताया कि सुशांत की फैन फॉलोइंग सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी थी| अरुण अंकिता से कहते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की फैन फॉलोइंग उनकी पत्नी के देश फ्रांस मे भी है|

बिग बॉस 17: अंकिता लोखंडे का कहना है कि उन्हें शो में सुशांत सिंह राजपूत के  बारे में बात करने पर गर्व है; यहां बताया गया है क्यों | पिंकविला

सुशांत के बारे में नहीं की बात

अरुण कहते हैं मैंने सुशांत भाई के बारे में कभी बात नहीं की क्योंकि आपका उनके साथ पास्ट था और ये आपको हर्ट कर सकता है| लेकिन सिर्फ आपको बताना चाहता हूं कि मेरी पत्नी के देश में सुशांत भाई की न्यूज अरेबिक और फ्रेंच में ट्रांसलेट होकर चली थी| उनके देश में भी लोग रोए थे जब उन्हें उनके निधन के बारे में पता चला था| वो उनके लिए बुरा महसूस कर रहे थे| वो कह रहे थे ये क्या हो गया भाई|

अरुण ने सुशांत को बताया ग्लोबल स्टार

अरुण ने उसके बाद सुशांत को ग्लोबल स्टार कहा| उन्होंने कहा- सुशांत भाई ग्लोबल स्टार थे वो ग्लोबल लेवल तक भी गये हैं| मेरी पत्नी ने मुझे बताया था| बिग बॉस 17 के फिनाले में अरुण अपनी जगह बना चुके हैं| अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, अरुण महाशेट्टी, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है|

अंकिता के पति विक्की जैन हुए एविक्ट

बिग बॉस से विक्की जैन एलिमिनेट हो चुके हैं| विक्की जैन का एलिमिनेशन सरप्राइज्ड था| बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को एक्टिविटी एरिया में बुलाकर सभी को एक-एक लेटर दिया था| जिसमें उनके आगे के सफर के बारे में लिखा था| अभिषेक, मन्नारा और मुनव्वर के लेटर में फाइनलिस्ट लिखा था| जब बाकी तीनों से बिग बॉस ने लेटर खोलने के लिए कहा तो विक्की जैन के लेटर में एविक्ट लिखा था| इसी के साथ विक्की का शो से सफर खत्म हो चुका है|

यह भी पढ़ें – गांधी स्टेडियम में तीन दिवसीय यूपी दिवस समारोह का हुआ आयोजन, बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये मनमोहक कार्यक्रम

About Post Author