knews desk – रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का सफर करीब 2 महीने बाद खत्म हो गया है। 4 अक्टूबर की रात शो के विनर के नाम का ऐलान किया गया। टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। उनके विनर बनने का ऐलान होते ही साथी कंटेस्टेंट्स ने उनके लिए तालियां बजाईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी अविनाश मिश्रा चर्चा में आ गए।
शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने सबसे पहले अविनाश मिश्रा को विजेता घोषित किया और उन्हें ट्रॉफी सौंपी। इसके साथ ही अविनाश को 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली। इतना ही नहीं, विनर बनने पर उन्हें मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार भी दी गई।
ऋत्विक धनजानी रहे रनरअप
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी रनरअप रहे। टॉप-5 फाइनलिस्ट में अविनाश मिश्रा और ऋत्विक धनजानी के अलावा ओरी, फरहाना भट्ट और करण वाही शामिल थे। करण वाही और फरहाना भट्ट के बाहर होने के बाद मुकाबला अविनाश, ऋत्विक और ओरी के बीच रह गया था। एक स्टंट के बाद ओरी भी प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
इसके बाद अविनाश और ऋत्विक के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। अविनाश ने स्टंट को सबसे कम समय में पूरा किया और इसी के साथ उन्होंने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विनर बनने के बाद अविनाश अपने साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी और कार भी घर ले गए।