knews desk – फिल्मों और सीरियल्स में नजर आ चुके एक्टर और कंटेंट क्रिएटर अरुण कुशवाह के पिता का निधन हो गया है। एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी। उन्होंने पिता के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें दोनों के बीच खास बॉन्डिंग नजर आ रही है।

अरुण ने अपने पिता के साथ बिताए पलों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वह अपने पिता और परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने अपने पिता के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा। अरुण ने कहा कि उनके पिता आखिरी सांस तक उनके दिल में रहेंगे और इसके बाद वे एक बार फिर एक-दूसरे को गले लगाएंगे। उन्होंने अपने पिता के लिए प्यार भी जाहिर किया।

अरुण की पोस्ट के बाद उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर उन्हें सांत्वना दी। कई लोगों ने उनके पिता को श्रद्धांजलि देते हुए अरुण और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कमेंट सेक्शन में लोगों ने ‘ओम शांति’ और ‘हरे कृष्णा ओम शांति’ जैसे संदेश भी लिखे।

अरुण कुशवाह सोशल मीडिया पर एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह कंटेंट क्रिएटर होने के साथ-साथ कई फिल्मों और सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने अपनी छोटी हाइट को अपनी पहचान बनाया और इसी के जरिए लोगों के बीच अलग पहचान बनाई। अरुण ‘बेबी डू डाई डू’, ‘लुका छुपी’, ‘दसवी’ और ‘भूल भुलैया 3’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
