KNEWS DESK – पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना और आसिम रियाज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों का रिश्ता काफी समय पहले खत्म हो चुका है, लेकिन अब एक पॉडकास्ट में हिमांशी द्वारा अपने पुराने रिश्ते को लेकर किए गए दावों के बाद विवाद फिर चर्चा में आ गया है। हिमांशी ने कथित तौर पर दावा किया था कि उन्हें धर्म बदलने के लिए कहा गया था। अब आसिम रियाज ने इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा है।
हिमांशी और आसिम की मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ के दौरान हुई थी। शो के बाद दोनों करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहे। साल 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। उस समय भी दोनों ने अलग-अलग धार्मिक विचारों को रिश्ते के खत्म होने की वजह बताया था।
https://www.instagram.com/p/DcY2f-moa6i/
‘मैंने कभी धर्म बदलने के लिए नहीं कहा’
आसिम रियाज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर हिमांशी के दावों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने कभी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा।
आसिम ने अपने पोस्ट में यह भी दावा किया कि उन्होंने ही हिमांशी को फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने अपील की कि धर्म जैसे संवेदनशील मुद्दे को उनके खिलाफ नफरत फैलाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने पुराने रिश्ते और निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा का विषय बनाए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की। आसिम के मुताबिक, सालों बाद पुराने रिश्ते की निजी बातों को सामने लाकर गॉसिप करना उस व्यक्ति के बारे में ज्यादा बताता है जो ऐसा कर रहा है।
पैसे और करियर को लेकर भी कही बड़ी बात
आसिम रियाज ने अपने करियर को लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपना करियर बनाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति के योगदान या मदद की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने पैसे को भी किसी व्यक्ति के चरित्र का पैमाना मानने से इनकार किया।
आसिम ने कहा कि किसी व्यक्ति का चरित्र इस बात से पता चलता है कि वह अटेंशन, अहमियत या व्यूज हासिल करने के लिए किस हद तक जा सकता है।
अपने पोस्ट के आखिर में आसिम रियाज ने पॉडकास्ट से जुड़े एक शख्स पर भी निशाना साधा। उन्होंने गॉसिप को लेकर तंज कसते हुए कहा कि दूसरों की जिंदगी पर चर्चा करने के बजाय जिम में ज्यादा समय बिताना चाहिए।
आसिम की इस पोस्ट के बाद हिमांशी खुराना और उनके पुराने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। फिलहाल दोनों की ओर से इस विवाद को लेकर आगे कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।