KNEWS DESK – पॉप स्टार रिहाना दुनियाभर में अपनी शानदार आवाज और स्टाइल के लिए मशहूर हैं। भारत में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जब भी रिहाना भारत आती हैं, उनके लुक से लेकर अंदाज तक सोशल मीडिया पर छा जाता है। अब उनका एक नया लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, लेकिन इस बार चर्चा उनके लुक से ज्यादा उनकी जैकेट की कीमत को लेकर हो रही है।
रिहाना इस दौरान अपनी फैमिली के साथ नजर आईं। उन्होंने डिजाइनर पिंक जैकेट के साथ ब्लैक डेनिम शॉर्ट्स और हाई हील्स पहनी थी। देखने में उनकी जैकेट काफी सिंपल लग रही है, लेकिन इसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
3 लाख रुपये के करीब है जैकेट की कीमत!
रिहाना ने जो पिंक जैकेट पहनी है, वह लग्जरी फैशन ब्रांड Miu Miu की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जैकेट की कीमत करीब 3 लाख रुपये है।
यानी जो जैकेट पहली नजर में बेहद आम और कैजुअल दिखाई देती है, उसकी कीमत लाखों में है। इतनी रकम में भारत में कई महंगे स्मार्टफोन खरीदे जा सकते हैं। रिहाना ने इस जैकेट को ब्लैक डेनिम शॉर्ट्स और हाई हील्स के साथ पेयर करके अपने कैजुअल लेकिन लग्जरी लुक को पूरा किया।
रिहाना का भारत से खास कनेक्शन भी रहा है। साल 2024 में वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने भारत आई थीं। इस दौरान उनके डांस और बॉलीवुड सितारों के साथ उनकी तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
रिहाना को जान्हवी कपूर के साथ डांस करते हुए भी देखा गया था। इसके अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी के साथ उनकी बॉन्डिंग भी चर्चा में रही थी।
अब रिहाना का यह नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल है और उनकी लाखों रुपये की जैकेट एक बार फिर उनके लग्जरी फैशन स्टाइल को सुर्खियों में ले आई है।