KNEWS DESK – अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म ‘राका’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है। इसी बीच साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू ने फिल्म के सेट से ऐसा अपडेट दिया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
‘राका’ के सेट पर पहुंचीं लक्ष्मी मांचू
हाल ही में लक्ष्मी मांचू फिल्म के मुंबई वाले सेट पर पहुंचीं। सेट पर उन्होंने जो कुछ देखा, उससे वह काफी प्रभावित नजर आईं। एक्ट्रेस ने फिल्म के विशाल सेट, अलग तरह के गेट-अप और बड़े स्तर पर हो रहे प्रोडक्शन की तारीफ की।
लक्ष्मी मांचू ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसे अजीब और अनोखे जानवर पहले कभी नहीं देखे। उनके मुताबिक, फिल्म के सेट पर जो कुछ तैयार किया गया है, वह बेहद अलग और भव्य है।
लक्ष्मी मांचू ने अल्लू अर्जुन के लुक की भी जमकर तारीफ की। फिल्म से अब तक सामने आए पोस्टर और लुक में एक्टर काफी खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस के बयान से संकेत मिलता है कि फिल्म में उनका किरदार और लुक इससे भी ज्यादा जबरदस्त हो सकता है।
‘राका’ को बड़े बजट में तैयार किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म के सेट पर जिस स्तर का काम किया जा रहा है, उससे साफ है कि मेकर्स इसे बड़े पैमाने पर दर्शकों के सामने पेश करने की तैयारी में हैं।
https://www.instagram.com/p/DWoql_UEgnn/?
दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
फिल्म में अल्लू अर्जुन के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। वहीं जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदाना के नाम भी फिल्म से जोड़े जा रहे हैं, लेकिन मेकर्स की ओर से अभी उनकी कास्टिंग को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं और सन पिक्चर्स इसे प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन इसके अगले साल सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है।
‘राका’ का काम पूरा करने के बाद अल्लू अर्जुन लोकेश कनगराज के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर भी फैंस के बीच काफी उत्सुकता है।
फिलहाल ‘राका’ के सेट से सामने आए लक्ष्मी मांचू के इस अपडेट ने फिल्म को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है। अब फैंस को अल्लू अर्जुन के अगले लुक और फिल्म की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।