राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अक्षरा सिंह का भजन हुआ वायरल, भोजपुरी एक्ट्रेस ने राम भक्तों के लिए कही ये बात

KNEWS DESK –  राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं| ना जानें कितने सालों से लोग इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहे थे| ऐसे में चारों तरफ खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा है| बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जाएगा| इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का भजन राम सबके हैं काफी वायरल हो रहा है|

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का भजन वायरल

वहीं इस समारोह से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने फैंस के लिए खास तोहफा लेकर आई हैं| एक्ट्रेस ने भगवान राम पर भजन गाया है, जिसका नाम ‘राम सबके हैं’ है| अक्षरा सिंह की आवाज में गाया हुआ ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है|

राम भक्तों के लिए कही ये बात

वहीं यूट्यूब पर इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है| राम भक्तों को समर्पित किए गए इस गाने की बोल बेहद खूबसूरत है| वहीं इस गाने के कई सारे क्लिप्स एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किए हैं|

https://www.instagram.com/p/C1tdBeHhv87/

7000 मेहमान होंगे शामिल

वहीं इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए बॉलीवुड के कई सितारों को न्योता भेजा गया है| ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ और टीवी जगत के सेलेब्स भी इस ग्रैंड इवेंट में शामिल होने जा रहे हैं| राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में लगभग 7000 मेहमान इस शुभ अवसर में शामिल होंगे|

राजनीति में भी सक्रिए हैं अक्षरा सिंह

वहीं अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी की टॉप हीरोइनों में शुमार है| उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में और गाने दिए हैं| हाल ही में उन्होंने न्यू ईयर के खास मौके पर एक नया गाना ‘देसी दारू’ रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया| वहीं फिल्म के अलावा अक्षरा सिंह ने राजनीति की तरफ भी अपना रुख किया है| एक्ट्रेस ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को ज्वाइन किया है|

यह भी पढ़ें – देहरादून के झाझरा में क्लोरीन गैस लीक, गैस के रिसाव के बाद घरों को कराया जा रहा खाली

About Post Author