एक गलती के चलते जेल जाते-जाते बचे अभिषेक मल्हान, फुकरा इंसान ने खुद बताई सच्चाई

KNEWS DESK- यूट्यूबर अभिषेक मल्हान बिग बॉस OTT 2 के बाद से काफी चर्चा में रहने लगे| सोशल मीडिया पर अभिषेक की काफी फैन फॉलोइंग है| वहीं अक्सर चर्चा में रहने वाले अभिषेक मल्हान पर बहुत बड़ी मुश्किल आने वाली थी| इस मामले के बारे में खुद यूट्यूबर ने खुलकर बताया है|

अभिषेक मल्हान अपने भाई निश्चय मल्हान के साथ यूट्यूबर ठगेश को इंटरव्यू दे रहे थे| इसी दौरान उनसे जेल जाने वाले किस्से के बारे में पूछा गया| इसके जवाब में अभिषेक ने कहा कि जाने वाले थे क्या मत्था टेक कर आया हूं|

अभिषेक मल्हान ने कराई सर्जरी, यूट्यूबर की मां ने बताया हाल »

अभिषेक ने कहा कि 21 की उम्र में वो मिस्टर बॉन्ड के नाम से एक बिजनेस कर रहे थे| इस कंपनी से यूट्यूब से ज्यादा पैसा आता है| उसी में वो क्लीनिंग आइटम बनाते थे| उन्होंने आगे बताया कि कोविड के समय उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर खूब सारा सैनिटाइजर बनाया था| वहीं निश्चय मल्हान ने कहा कि इसकी वैल्यूएशन बहुत ज्यादा थी, शार्क टैंक में जाते तो बड़ा ऑफर हो जाता|

अभिषेक ने बताया कि मुझे ये नहीं पता था कि सैनिटाइजर बनाने के लिए लाइसेंस चाहिए होता है| होली से दो दिन पहले रेड पड़ी थी| NCB आई थी, उन लोगों ने कुछ केस बनाया था| मुझे जेल भेजने की बात कही गई थी| सब परेशान हो गए थे लेकिन बाद में सब सेटलमेंट हुआ और बच गए|

About Post Author