अभिषेक कुमार का खत्म होगा इंतजार, रियूनियन पार्टी में एक्टर ‘बिग बॉस 17’ की इस कंटेस्टेंट से करेंगे मुलाकात

KNEWS DESK- बिग बॉस 17 के रनर-अप अभिषेक कुमार इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं| एक्टर जहां भी जा रहे हैं, फैंस उन्हें घेर ले रहे हैं| वहीं अब अभिषेक कुमार बिग बॉस की रियूनियन पार्टी को लेकर सुर्ख़ियों में हैं| एक्टर की इस पार्टी में उनकी एक बड़ी इच्छा पूरी होने वाली है, जिसके लिए वो बिग बॉस के दिनों से परेशान रहे हैं|

बिग बॉस 17 के घर में अभिषेक कुमार ने कई अच्छे दोस्त बनाए| कुछ के साथ उनकी अनबन भी रही| इनमें सबसे दिलचस्प दोस्ती उनकी खानजादी के साथ रही| हालांकि  दोनों के बीच काफी बहसबाजी भी हुई थी लेकिन खानजादी के जाने के बाद अभिषेक अक्सर उन्हें याद करते हुए नजर आए| बिग बॉस 17 का फिनाले खत्म होने के बाद, अभिषेक जैसे ही शो से बाहर आए, उन्होंने मीडिया इंटरव्यू में सबसे पहले खानजादी से मिलने की इच्छा जताई थी| वहीं अब उनकी ये इच्छा पूरी होने वाली है| जानकारी मिली है कि एक्टर ने आज 6 फरवरी को एक खास पार्टी का आयोजन किया है|

Strange Relationship Between Abhishek Kumar And Khanzadi Is Revealed

बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स पार्टी करने में बिजी चल रहे हैं| हाल ही में अंकिता लोखंडे के घर में पार्टी हुई थी| वहीं अब अभिषेक कुमार ने एक पार्टी का आयोजन किया है, जहां मुनव्वर फारुकी और खानजादी भी शामिल होने वाले हैं| बिग बॉस से निकलने के बाद अभिषेक और खानजादी की ये पहली मुलाकात होगी, क्योंकि अभिषेक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अभी तक खानजादी से मिल नहीं पाए हैं लेकिन उनकी कोशिश जारी रहेगी|

About Post Author