AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दी बधाई, क्या हो गयी हैं दोनों की सगाई

KNEWS DESK : सोर्सेस की मानें तो राघव और परिणीति एक दूसरे को पसंद करते हैं। उनका परिवार भी एक दूसरे को जानता है।

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति जल्द इंगेजमेंट कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव और परिणीति एक दूसरे को पसंद करते हैं। उनका परिवार भी एक दूसरे को पसंद करता है। राघव-परिणीति को हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट में साथ देखा गया था। दोनों ने साथ में लंच और डिनर किया था। अब इसको लेकर चर्चा है कि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी दोनों के फैमिली मेंबर्स अपने-अपने काम में व्यस्त हैं, इसलिए तारीख के अनाउंसमेंट में समय लग रहा है। हालांकि, वे इस संबंध में चर्चा कर रहे हैं। किसी बड़े इवेंट पर इंगेजमेंट की घोषणा हो सकती है।

परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग रिलेशनशिप की खबरों पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है. फैंस उनके रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे. लेकिन इसी बीच AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों को बधाई देकर परिणीति और राघव चड्ढा के रिश्ते में होने की खबरों को कंफर्म कर दिया है. संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट में परिणीति और राघव चड्ढा की फोटो शेयर की है. दोनों की फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं. मैं आशा करता हूं कि दोनों का साथ प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे. मेरी शुभकामनाएं!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों तब से एक दूसरे को जानते हैं, जब वे इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की है, जबकि राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की। परिणीति और राघव को इग्लैंड में ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ के सम्मान से नवाजा गया था। इस इवेंट में 75 लोगों को अवॉर्ड दिया गया था। इसमें ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया गया था।

About Post Author