यूपी बोर्ड की 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं इस डेट से होगी शुरू, चेक करें शेड्यूल

KNEWS DESK – उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट घोषित कर दी है| 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी| जिसमें पहले चरण की परीक्षाएं  25 जनवरी से 1 फरवरी तक और दूसरे चरण की परीक्षाएं 2 फरवरी से 9 फरवरी 2024 के बीच होगी| आपको बताते हैं कि किन-किन जिलों में इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी|

UP Board Exam 2024: UPMSP UP Board Class 10th 12th Exam to be held in  February. Date Sheet to be released on upmsp.edu.in | एजुकेशन News, Times  Now Navbharat

इन जिलों में आयोजित होगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

यूपी बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार पहले चरण में 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती में आयोजित की जाएंगी. वहीं दूसरे फेज में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर में 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी. वहीं बोर्ड ने स्कूलों को 5 से 12 जनवरी 2024 के बीच कक्षा 12वीं की प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने का भी निर्देश दिया है|

प्री-बोर्ड परीक्षाएं

वहीं कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं और कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं 13 जनवरी से 22 जनवरी 2024 के बीच स्कूल स्तर पर आयोजित की जानी हैं| स्कूल प्रिंसिपलों को 10 जनवरी 2024 से यूपी बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन, नैतिक खेल और शारीरिक शिक्षा के अंक upmsp.edu.in वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे|

कब जारी होगी डेटशीट

बोर्ड ने अभी तक कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा तिथियां नहीं जारी की हैं| मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 का टाइम टेबल जारी किया जाएगा| बोर्ड परीक्षा डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी होगी, जिसे छात्र अपलोड कर सकेंगे|

कड़े सुरक्षा घेरे में होगी परीक्षा

पिछली बार की तरह ही बोर्ड परीक्षा 2024 का आयोजन कड़े सुरक्षा घेरे में किया जाएगा| परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी| यूपी बोर्ड 10 दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल कर सकता है| यूपी बोर्ड परीक्षा 2204 में करीब 55 लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है| परीक्षा केंद्रों पर सख्ती के कारण पिछली बार लगभग 4 लाख के करीब परीक्षार्थियों ने एग्जाम नहीं दिया था|

About Post Author