एनटीपीसी ने बम्पर पद पर निकाली भर्तियां, जानिए विस्तार में

KNEWS DESK – आज के टाइम भी सरकारी नौकरी की अहमियत बहुत है| अगर आप भी सरकारी नौकरी की  तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है| एनटीपीसी ने बम्पर पद पर भर्ती निकाली है| जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं| आइए भर्ती के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं|

NTPC Jobs 2023

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है| नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है| जिसके अनुसार एनटीपीसी में विभिन्न ब्रांच के तहत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ट्रेनी के पद पर बंपर भर्ती की जाएगी| इस अभियान के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू हो गई है| इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस अभियान के लिए आधिकारिक साइट careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| वहीं, इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए 20 अक्टूबर तक ही आवेदन कर सकते हैं|

495 पद के लिए आवेदन 

इस भर्ती अभियान के जरिए एनटीपीसी में कुल 495 पद पर भर्ती की जाएगी| इनमें ब्रांच के अनुसार इलेक्ट्रिकल के 120 पद, मैकेनिकल के 200 पद, इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंटेशन के 80 पद, सिविल के 30 पद और माइनिंग के 65 पद पर निर्धारित किए गए हैं|

आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा| अभियान के लिए आवेदन करने वाले सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा| वहीं,  एससी/ एसटी/ पीएच उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान में छूट प्रदान की गई है|

आवेदन करने की प्रक्रिया 

आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं| इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर सम्बंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें| फिर उम्मीदवार रजिस्टर के लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें| अब उम्मीदवार लॉग इन कर के आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें| अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान करें| फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट करें| इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड करें| अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें|

About Post Author