NEET PG 2026 नोटिफिकेशन जारी, आवेदन, एग्जाम और रिजल्ट की पूरी टाइमलाइन यहां देखें

Knews Desk- पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों में प्रवेश की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि परीक्षा 30 अगस्त 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।NBEMS के अनुसार, NEET PG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2026 शाम 5 बजे से शुरू हो चुके हैं। अभ्यर्थी 21 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 11 अगस्त 2026 को उनके परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। इससे अभ्यर्थियों को यात्रा और ठहरने की व्यवस्था पहले से करने में सुविधा होगी। वहीं, 30 अगस्त 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर NEET PG का आयोजन किया जाएगा।NBEMS के शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा का परिणाम 30 सितंबर 2026 को घोषित किया जाएगा। सफल अभ्यर्थी इसके बाद एमडी (MD), एमएस (MS) और पीजी डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

NEET PG 2026 का पूरा शेड्यूल

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे)
  • परीक्षा शहर की जानकारी: 11 अगस्त 2026
  • परीक्षा तिथि: 30 अगस्त 2026
  • रिजल्ट: 30 सितंबर 2026

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: ₹3,500
  • एससी, एसटी और PwD: ₹2,500

कौन कर सकता है आवेदन?

NEET PG 2026 के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री या प्रोविजनल MBBS पास सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। इसके साथ ही राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC), पूर्व MCI या संबंधित राज्य मेडिकल काउंसिल से जारी स्थायी या अस्थायी रजिस्ट्रेशन होना भी अनिवार्य है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर NEET PG 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करें, लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।NEET PG देशभर के MD, MS और PG Diploma मेडिकल कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के जरिए अभ्यर्थियों को अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों की अलग प्रवेश परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *