NIA कोर्ट ने इंडियन मुजाहिदीन के 4 आतंकियों को करार दिया आरोपी, जल्द सुनाई जाएगी सजा

KNEWS DESK… भारत के खिलाफ षडयंत्र रचने के मामले में दिल्ली की NIA कोर्ट में इंडियन मुजाहिदीन के 4 आतंकियों को आरोपी करार दिया है। जिसमें कि अब सभी आरोपियों की सजा पर भी जल्द ही सुनवाई होगी।

दरअसल आपको बता दें कि आरोपी ठहराए गए इंडियन मुजाहिदीन आतंकियों की पहचान अंतिकी दानिश अंसारी, आफताब खान आलम, इमरान खान और ओबैद उर रहमान  के रूप में हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि NIAकी स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश शैलेन्द्र मलिक ने कहा कि भारत में रहकर भारत के खिलाफ साजिश रचना ही अपराध है। कोर्ठ ने सख्त टिप्पणी करते हुए आरोपियों को दोषी ठहराया है। जल्द ही सभी आरोपियों को सजा सुनाई जाएगी।

NIA ने 2012 में दर्ज किया था मामला

गौरबतल हो कि NIA  के द्वारा वर्ष 2012 के दिसम्बर माहिने में आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 123 यानी कि युद्ध छेड़ने की योजना को सुविधाजनक बनाने के इरादे से छिपाना, 121 A यानी भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश और धारा 17 मतलब कि आतंकवादी कृत्य के लिए धन जुटाना के तहत मामला दर्ज किया था। साथ ही साथ केस में UPA की धाराएं भी जोड़ी गई थी।

पाकिस्तान से मिल रही थी फंडिंग

जानकारी के लिए बता दें कि NIA  की जांच में खुलासा हुआ कि उक्त आरोपी पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों व ISI मदद ले रहे थे। आरोपियों की फंडिग भी पाकिस्तान से मिल रही थी। जिसके बदले में वह भारत में आतंकी गतिविधियां करते थे। भारत आने वाले पाकिस्तानी आतंकियों की मदद भी करते थे। NIA ने बताया कि इंडियन मुजाहिदीन को मुख्य तौर पर मोहम्मद दानिश चलाता था।

About Post Author