Knews Desk- लोकप्रिय वेब सीरीज Mirzapur के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब ‘मिर्जापुर’ की कहानी बड़े पर्दे पर आने जा रही है। 4 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली Mirzapur: The Movie का टीजर हाल ही में सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। टीजर में कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डू पंडित और बबलू पंडित जैसे सभी चर्चित किरदार एक बार फिर नजर आए हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा हमेशा की तरह Pankaj Tripathi के निभाए कालीन भैया के किरदार की हो रही है। इस बीच उनकी फीस भी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।’मिर्जापुर’ की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। 16 नवंबर 2018 को इसका पहला सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ और देखते ही देखते यह भारत की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में शामिल हो गया। दमदार कहानी, शानदार डायलॉग और बेहतरीन अभिनय ने इस सीरीज को अलग पहचान दिलाई। कालीन भैया के रूप में पंकज त्रिपाठी का किरदार दर्शकों के बीच इतना लोकप्रिय हुआ कि वह पूरी सीरीज की पहचान बन गए।
इसके बाद 23 अक्टूबर 2020 को ‘मिर्जापुर’ का दूसरा सीजन रिलीज हुआ। पहले सीजन की सफलता के बाद कलाकारों की लोकप्रियता भी काफी बढ़ चुकी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे सीजन के लिए पंकज त्रिपाठी ने करीब 10 करोड़ रुपये की फीस ली थी। यह रकम उस समय भारतीय वेब सीरीज इंडस्ट्री के सबसे बड़े भुगतान में से एक मानी गई थी।इसके बाद 5 जुलाई 2024 को ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन रिलीज हुआ। हालांकि इस बार दर्शकों का रिस्पॉन्स पहले दो सीजन जितना शानदार नहीं रहा। खासकर मुन्ना भैया के किरदार की गैरमौजूदगी को फैंस ने काफी मिस किया। बावजूद इसके, कालीन भैया के दमदार अभिनय ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, तीसरे सीजन के लिए पंकज त्रिपाठी ने लगभग 15 करोड़ रुपये फीस चार्ज की थी। यह पूरी सीरीज के लिए उनकी कुल फीस बताई जाती है।

अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के साथ कालीन भैया बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म के टीजर में उन्हें फिर उसी दबंग अंदाज में दिखाया गया है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। गद्दी की लड़ाई एक बार फिर शुरू होने वाली है और इस बार मुकाबला पहले से ज्यादा बड़ा और खतरनाक नजर आ रहा है। फिल्म में कई पुराने किरदारों की वापसी ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।पंकज त्रिपाठी सिर्फ ‘मिर्जापुर’ तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों और वेब सीरीज में शानदार अभिनय किया है। उनकी सादगी, संवाद अदायगी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस उन्हें इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद अभिनेताओं में शामिल करती है। यही वजह है कि आज वह हर बड़े निर्माता और निर्देशक की पहली पसंद माने जाते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी की कुल संपत्ति करीब 40 करोड़ रुपये बताई जाती है। फिल्मों, वेब सीरीज, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य प्रोजेक्ट्स के जरिए उनकी कमाई लगातार बढ़ रही है। ‘मिर्जापुर’ ने न केवल उनके करियर को नई ऊंचाई दी, बल्कि उन्हें देश के सबसे लोकप्रिय ओटीटी सितारों में भी शामिल कर दिया।अब सभी की नजर 4 सितंबर 2026 पर है, जब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस को उम्मीद है कि बड़े पर्दे पर कालीन भैया एक बार फिर अपने दमदार अंदाज और बेहतरीन अभिनय से बॉक्स ऑफिस पर भी वही भौकाल मचाएंगे, जो उन्होंने ओटीटी पर बनाया था।