IPL 2023 में बंगाल का ये विकेटकीपर बल्लेबाज होगा, दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट

SPORTS DESK, दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया दिया है| आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत की जगह बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को शामिल किया गया है| चोटिल होने की वजह से पंत  के 16वें सीजन से बाहर हो गए हैं| दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान मौजूदा समय में चोट से उबर रहे हैं| उनकी अनुपस्थिति में डेविड वॉर्नर को टीम का कप्तान बनाया गया है| जबकि अक्षर पटेल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे|  

ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट ढूढ़ने के लिए हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पॉन्टिंग ने भारत के कुछ विकेटकीपर्स के ट्रायल लिया था | 5 से 6 दिन तक चलते इस ट्रायल में कई विकेटकीपर्स को दिल्ली बुलाया गया| अभिषेक पोरेल भी इन विकेटकीपर्स में शामिल थे|इसके बाद बंगाल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल किया गया है|

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिसंबर में रूड़की जाते वक्त कार दुर्घटना में घायल हुए थे| जिसके चलते उनके पैर का लिगामेंट फट गया था| इसके अलावा उनके हाथ, पैर और पीठ में भी चोट आई थी| उनका प्राथमिक इलाज पहले देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में हुआ| उसके बाद उन्हें मुंबई रेफर कर दिया गया| हालांकि पंत रिकवर हो रहे हैं| लेकिन वह आईपीएल 2023 से पूरी तरह बाहर हो गए हैं| उन्हें फिट होने में करीब 6-7 महीने का वक्त लग सकता है|

20 वर्षीय अभिषेक पोरेल बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं| वह घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं| अगर उनके टी20 आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो अच्छे नहीं हैं| अभिषेक ने टी20 मैचों की 3 पारियों में सिर्फ 22 रन बनाए हैं| हालांकि अभ्यास को दौरान वह प्रभावित करने में सफल रही| यही वजह है कि “दिल्ली कैपिटल्स उन्हें ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल करने का फैसला किया|

About Post Author