न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 402 रनों का लक्ष्य, रचिन रवींद्र ने खेली तूफानी पारी

KNEWS DESK- विश्व कप 2023 का 35वां मैच आज यानि 4 नवंबर को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच बेगलुरु में खेला जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि न्यूजीलैंड ने इस विश्व कप में अब तक 7 मैच खेले हैं और 4 में जीत दर्ज की है। उसके पास 8 पॉइंट्स हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान ने 7 में से 3 मैच ही जीते हैं। उसके पास 6 पॉइंट्स हैं। विश्व कप के 35वें मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया और न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 402 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान को दिया है।

कीवी टीम ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 401 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। करो या मरो के इस मैच में पाकिस्तान को सेमीफाइनल की उम्मीदों जीवित रखने के लिए 402 रन बनाने होंगे। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र 108, केन विलियमसन ने 95 और ग्लेन फिलिप्स ने 25 गेंदों में 41 रनों की तूफानी पारी खेली। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर ने 10 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट झटके।

 न्यूजीलैंड ने 48 ओवरों में बनाए 376 रन

न्यूजीलैंड ने 48 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 376 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 37 रन बनाकर खेल रहे हैं. सैंटनर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

न्यूजीलैंड ने 46 ओवरों में बनाए 360 रन

न्यूजीलैंड ने 46 ओवरों के बाद 5 विकेट के नुकसान के साथ 360 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 16 गेंदों में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं. मिचेल सैंटनर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा

न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा। मार्क चैपमैन 27 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद वसीम जूनियर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। टीम ने 43.3 ओवरों में 344 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, 95 रन बनाकर आउट हुए विलियमसन

न्यूजीलैंड को बड़ा झटका। केन विलियमसन 79 गेंदों में 95 रन बनाकर आउट हुए। वे शतक लगाने से चूक गए। विलियमसन ने इस पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगाए। न्यूजीलैंड ने 34.2 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ 248 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें-  WORLD CUP 2023 के बीच टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या world cup 2023 से हुए RULED OUT

About Post Author