Earthquake: “लोगों को सतर्क और तैयार रहने की जरुरत”, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

KNEWS DESK- नेपाल में बीते 3 नवंबर को आए भूकंप ने सभी को डरा दिया है। इस भूकंप की तीव्रता 6.4 रिएक्टर स्केल पर मापी गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। तो वहीं वैज्ञानिकों ने अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों ने कहा कि लोगों को सतर्क और तैयार रहने की जरुरत है। भूकंप जल्द ही फिर से दस्तक दे सकता है।

“लोगों को सतर्क और तैयार रहने की जरुरत”

एक भूकंप वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है कि लोगों को सतर्क और तैयार रहने की जरुरत है। भूकंप जल्द ही फिर से दस्तक दे सकता है। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के पूर्व भूकंपविज्ञानी अजय पॉल के अनुसार, शुक्रवार को भूकंप का केंद्र नेपाल के डोटी जिले में था, यह क्षेत्र 3 अक्टूबर को भी नेपाल में आए भूकंपों से भी प्रभावित हुआ था। उन्होंने दावा किया कि नेपाल में केंद्रीय बेल्ट को सक्रिय रूप से ऊर्जा जारी करने वाले क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है।

आ सकता है बड़ा भूकंप

इससे पहले भी कई वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि हिमालय क्षेत्र में कभी भी एक बड़ा भूकंप आ सकता है क्योंकि भारतीय टेक्टोनिक प्लेट उत्तर की ओर बढ़ने पर यूरेशियन प्लेट के साथ संघर्ष कर रही है। वैज्ञानिकों का दावा है कि लगभग 40-50 मिलियन वर्ष पहले भारतीय प्लेट यूरेशियन प्लेट से टकराने के लिए हिंद महासागर से उत्तर की ओर बढ़ी तो हिमालय का निर्माण हुआ।

विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालय पर दबाव संभवतः कई भूकंपों की संभावना को पैदा कर रहा है। एक्सपर्ट का अनुमान है कि आने वाले भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर आठ से अधिक हो सकती है। हालांकि, इस बात की सटीक भविष्यवाणी नहीं की गई है कि वास्तव में इतना बड़ा भूकंप कब आएगा।

ये भी पढ़ें-   पंजाब सरकार ने त्योहारी सीजन में गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां सुनिश्चित करने के लिए दुग्ध उत्पादों की निगरानी की तेज

About Post Author