14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 76 रन, कुसल मेंडिस हुए आउट

KNEWS DESK- विश्व कप 2023 का 38वां मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हैं। बात करें प्वाइंट्स टेबल की तो श्रीलंका की टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है। सात मैचों में श्रीलंकाई टीम को सिर्फ दो जीत मिली हैं। तो वहीं बांग्लादेश की टीम सात मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ अंक तालिका में 9वें नंबर पर है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन-

तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन-

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असालंका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महेश दीक्षाणा, दुष्मांता चमीरा, कसुन राजिथा और दिलशान मदुशंका।

 तीसरा विकेट गिरा

श्रीलंका का तीसरा विकेट भी गिर गया है। निशंका 41 रन बनाकर आउट हुए। 14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 76 रन है। श्रीलंका की पारी मुश्किल में नज़र आ रही है।

 कुसल मेंडिस पवैलियन लौटे

श्रीलंका को दूसरा झटका लगा है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने कुसल मेंडिस को आउट किया। कुसल मेंडिस ने 30 गेंदों पर 19 रनों का योगदान दिया। अब श्रीलंका का स्कोर 12 ओवर में 2 विकेट पर 67 रन है।

 श्रीलंका का स्कोर 38/1

सात ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 38 रन हो गया है। पथुम निसांका रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह 22 गेंदों में सात चौकों की मदद से 31 पर खेल रहे हैं. उनके साथ कुसल मेंडिस 16 गेंद में दो रन पर हैं।

ये भी पढ़ें-   सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने की शानदार एडवांस बुकिंग, पहले दिन 40 करोड़ से ज्यादा कर सकती है कमाई

About Post Author