सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने की शानदार एडवांस बुकिंग, पहले दिन 40 करोड़ से ज्यादा कर सकती है कमाई

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं| फिल्म दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी| फैंस टाइगर और जोया को दोबारा स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| सलमान खान की फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है| फिल्म एडवांस बुकिंग में शानदार कलेक्शन कर रही है|

पहले दिन फिल्म की हुई एडवांस बुकिंग

हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पोस्ट कर जानकारी दी थी कि ‘टाइगर 3’  की एडवांस बुकिंग चल रही है| उन्होंने लिखा था, “एक दशक से ज्यादा समय में किसी भी हिंदी फिल्म ने दिवाली के दिन रिलीज होने की हिम्मत नहीं की है क्योंकि शाम के शो में फिल्म बिजनेस में गिरावट आती है|

तरण आदर्श ने एक और पोस्ट में बताया कि टाइगर 3 ने अब तक नेशनल चेन्स में अपने ओपनिंग डे के लिए 44 हजार 500 टिकटें बेच ली हैं| जहां पीवीआर आईनॉक्स ने पहले दिन टाइगर 3 के 37,000 टिकट बेचे हैं, वहीं सिनेपोलिस ने भी सलमान खान स्टारर फिल्म के लिए 7,500 टिकट बेचे हैं| भारत में टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग शनिवार, 4 नवंबर को शुरू हो गई थी|

पहले दिन कर सकती है इतना कलेक्शन 

सलमान खान स्टारर ‘टाइगर 3’ का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है| फिल्म से पहले दिन बंपर कमाई की उम्मीद है| रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 4.2 करोड़ की कमाई पहले ही कर ली है और 140000 से ज्यादा टिकट पहले ही बिक चुके हैं|

इस बीच, एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखते हुए, फिल्म क्रिटिक्स सुमित कंडेल ने पोस्ट  शेयर कर बताया कि टाइगर 3 रिलीज के पहले दिन 40 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई कर सकती है| उन्होने पोस्ट में लिखा,” सही कंटेंट के साथ सलमान खान बॉक्स ऑफिस मॉन्स्टर हैं, टाइगर3 की एडवांस सेल 40 करोड़ रुपये + नेट की ओपनिंग इंडीकेट करती  और पहले दिन इससे ऊपर जा सकती है| दिवाली लक्ष्मी पूजा के दिन को देखते हुए यह आंकड़ा इनसेन है| मंडे से ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ और साउथ के टिकट काउंटरों पर मारा-मारी होगी| भारी एडवांस बुकिंग को को पूरा करने के लिए पूरे भारत में मिड नाइट शो जोड़े जाएंगे|

फिल्म की रिलीज डेट 

‘टाइगर 3’ यशराज फिल्म्स की टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है| फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। फिल्म में फैंस टाइगर और जोया को बड़े पर्दे पर फिर से देखने के लिए एक्साइटेड हैं| वहीं कई लोग फिल्म में पठान शाहरुख खान का कैमियो देखने के लिए भी काफी एक्साइट हैं| टाइगर 3 में SRK के कैमियो के बारे में कोई डिटेल नहीं आई है|

स्टार कास्ट 

फिल्म में कुमुद मिश्रा, रेवती, रिद्धि डोगरा और अनंत विधात के साथ इमरान हाशमी ने अहम रोल प्ले किया है| ये फिल्म दिवाली पर यानी 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

About Post Author