Elon Musk के ट्वीट ने तोड़ा रिकॉर्ड, 408 मिलियन से ज्यादा आए व्यूज

KNEWS DESK-  एलन मस्क ने ट्विटर प्लेटफॉर्म को यूज करने वालों के लिए ट्वीट पढ़ने का एक समय निश्चित किया है| समय खत्म होने के बाद आप ट्विटर का कंटेंट नहीं पढ़ पाएंगे| एलन मस्क ने कल शाम एक ट्वीट के जरिए बताया कि ब्लू टिक वाले लोग प्रतिदिन 10,000 पोस्ट देख पाएंगे और जो अभी वेरिफाइड नहीं हुए वो 1,000 पोस्ट, जिन्होंने अभी अभी ज्वाइन किया है वो एकदिन में केवल 500 पोस्ट ही देख सकते हैं| स्टार्टिंग में रीड लिमिट को लेकर मस्क ने 38 शब्दों का एक ट्वीट शेयर किया उसके बाद उन्होंने एक से एक लेटेस्ट Retweet किए और सबसे लास्ट में 10,000 पोस्ट वाला ट्वीट किया|

दरअसल, एलन मस्क ने अपने 38 शब्द वाले ट्वीट से एक नया रिकॉर्ड बनाया जिसके व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं| अब तक इस ट्विट को 40.8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है| ये ट्विटर का अब तक का एक ऐसा ट्वीट है जसे इतने ज्यादा लोग देख चुके हैं|

एलन मस्क  अपने ट्वीट पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज देखकर काफी खुश हुए जिसके चलते उन्होंने एक और ट्विट किया| मस्क के इस ट्वीट पर  सभी यूजर्स ने तरह-तरह के कई सारे कमेंट किए हैं| एक यूजर ने लिखा कि क्या ये ट्वीट 1 बिलियन का ट्रैफिक पार करेगा?

मस्क ट्विटर के मालिक होने के साथ-साथ एकलौते ऐसे व्यक्ति भी हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है| उन्हें 146 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं|