यामी गौतम की आर्टिकल 370 ने बजट से कमाए दोगुना, रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

KNEWS DESK – यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 में धारा 370 को हटाने से पहले और बाद के हालातों को दिखाया गया है| यामी फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आईं हैं| फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं| फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी| वहीं अब फिल्म की रफ़्तार धीमी होती नजर आ रही है| फिर भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है और अपने बजट से दोगुना कमाई कर ली है| वहीं अब फिल्म के 7 दिन का कलेक्शन सामने आ गया है|

Fighter (2024) - News - IMDb

यामी गौतम की आर्टिकल 370

यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 बीते दिन 23 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है|आर्टिकल 370 को फैन्स से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है| वहीं फिल्म को खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया है|  यामी गौतम की आर्टिकल 370 विद्युत जामवाल की क्रैक के साथ रिलीज हुई थी| फिर भी यामी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई रखी और अच्छा कलेक्शन किया है|

फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन 

आर्टिकल 370 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है| फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.9 करोड़ का बिज़नेस किया था| दूसरे दिन फिल्म ने 7.4 करोड़ कमाए थे| वहीं फिल्म ने सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है|आर्टिकल 370 ने रिलीज के सातवें दिन 2.85  करोड़ कमाए हैं| जिसके साथ अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 35.45 करोड़ हो गया है और वर्ल्डवाइड यामी की फिल्म अब तक 46 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है| फिल्म 20 करोड़ के बजट पर बनाई गयी थी| इस हिसाब से फिल्म ने अपने बजट से दोगुना कमाई कर ली है|

यह भी पढ़ें – भाजपा नेता नकवी ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा- ‘उन्हें लोकसभा चुनाव में नुकसान की आशंका…’

About Post Author