KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस Kriti Sanon इन दिनों न सिर्फ अपने फिल्मी करियर बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। लंबे समय से वह इंडस्ट्री के डायरेक्टर्स की पसंदीदा अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से लगातार दर्शकों का दिल जीतती आ रही हैं। एक्ट्रेस सोच-समझकर प्रोजेक्ट्स चुनने के लिए भी जानी जाती हैं।
हाल ही में उनकी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर भी चर्चा तेज रही, जिसमें उनके साथ Shahid Kapoor और Rashmika Mandanna नजर आए। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
इसी बीच कृति सेनन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। खबरों के मुताबिक वह लंबे समय से बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है, लेकिन कई मौकों पर दोनों को साथ देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें सामने आती रही हैं।
शादी की अफवाहों के बीच अब कृति सेनन के जीजा और सिंगर Stebin Ben ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। Galatta इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि फिलहाल शादी को लेकर जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कृति अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी मेहनती हैं और उन्हें किसी सामाजिक दबाव में आकर कोई बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए।
स्टेबिन बेन ने यह भी बताया कि हाल ही में नूपुर सेनन की शादी के बाद से कृति की शादी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं, लेकिन यह सही समय पर लिया जाने वाला व्यक्तिगत फैसला है।
गौरतलब है कि कबीर बहिया यूके बेस्ड बिजनेसमैन हैं और ‘वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड’ के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वह ब्रिटेन की ट्रैवल कंपनी ‘साउथहॉल ट्रैवल’ से भी जुड़े परिवार से आते हैं और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के परिवार के करीब माने जाते हैं।