‘जहां से सब कुछ शुरू हुआ था…’, प्रीति जिंटा ने शेयर किया ‘बंटवारा 1947’ का टेस्ट लुक

KNEWS DESK – सनी देओल और प्रीति जिंटा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ आखिरकार 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी चर्चा थी। अब प्रीति जिंटा ने फिल्म में अपने किरदार हमीदा का टेस्ट लुक शेयर कर पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।

सिंपल लुक में नजर आईं प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सिर पर पल्लू लिए साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उनका यह लुक 1947 के दौर की झलक देता है।

हमीदा के किरदार के लिए प्रीति का लुक बेहद सादगी भरा रखा गया है। तस्वीर में वह प्लेन साड़ी में दिखाई दे रही हैं, जिसके बॉर्डर पर हल्की एम्ब्रॉयडरी है। इस पूरे लुक में उस दौर की महिलाओं की सादगी और पारंपरिक अंदाज को दिखाने की कोशिश की गई है।

कौन है फिल्म में प्रीति का किरदार?

‘बंटवारा 1947’ में प्रीति जिंटा हमीदा का किरदार निभा रही हैं। कहानी में हमीदा, सिकंदर यानी सनी देओल के किरदार की पत्नी है।

https://www.instagram.com/p/Db-7XIXuAIq/

फिल्म की कहानी भारत के विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ऐसे में हमीदा का किरदार परिवार और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमता है। फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है, जिसकी जिंदगी उसके पति, बच्चों और परिवार तक सीमित है।

प्रीति ने लिखा इमोशनल नोट

टेस्ट लुक की तस्वीर शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने बताया कि यह तस्वीर उस वक्त ली गई थी, जब उन्होंने पहली बार हमीदा के किरदार को महसूस किया था।

अभिनेत्री ने लिखा कि फिल्म की रिलीज से एक शाम पहले वह उस जगह वापस जाना चाहती थीं, जहां से सब कुछ शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि लुक टेस्ट के दौरान उन्होंने पहली बार हमीदा की झलक देखी और उसी पल इस किरदार से जुड़ाव महसूस किया।

प्रीति ने अपने पोस्ट में रूमी की एक मशहूर पंक्ति का भी जिक्र किया और लिखा कि अगर चारों ओर अंधेरा छा जाए, तो दोबारा देखना चाहिए, शायद आप ही रोशनी हों।

आमिर खान ने किया है प्रोड्यूस

‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा करण देओल, मिथुन चक्रवर्ती और अभिन्यू सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

पीरियड ड्रामा होने की वजह से फिल्म के सेट, किरदारों के कपड़े और लुक पर खास ध्यान दिया गया है।

‘आवारापन 2’ से बॉक्स ऑफिस क्लैश

‘बंटवारा 1947’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है।

एक तरफ इमरान हाशमी लंबे समय बाद ‘आवारापन’ के शिवम पंडित वाले अंदाज में लौटे हैं, तो दूसरी ओर सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी एक पीरियड ड्रामा के साथ पर्दे पर वापस आई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्मों में से बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *