अल्लू अर्जुन ने जवान की तारीफ के बांधे पुल तो गदगद हुए किंग खान, बोले-तीन बार लगातार देखी Pushpa, बहुत कुछ सीखा

KNEWS DESK – बॉलीवुड किंग खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस में आग लगा रही है| फिल्म की सभी तारीफ कर रहे हैं| फिल्म को लेकर फैन्स और सेलेब्स सभी क्रेजी हो रहे हैं| कोई भी फिल्म की तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहा है|अल्लू अर्जुन ने शाहरुख खान की जवान देख ली है और इसकी खूब तारीफ की है| उन्होंने पूरी स्टारकास्ट के लिए नोट लिखा है|

अल्लू अर्जुन ने की जवान की तारीफ

शाहरुख खान की जवान की तारीफ करते हर कोई रुक नहीं रहा है| सेलेब्स, फैंस सभी फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफ कर रहे हैं और अपने व्यूज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं| मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, वरुण धवन के बाद साउथ के स्टार अल्लू अर्जुन ने जवान की तारीफ के पुल बांध दिए हैं| अल्लू अर्जुन ने पूरी स्टारकास्ट की तारीफ की है| साथ ही अल्लू ने बताया है कि फिल्म के लिए प्रार्थना की थी|

जवान में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आए हैं| साथ ही दीपिका पादुकोण का कैमियो है| दीपिका के किरदार की भी खूब तारीफ हो रही है| अल्लू अर्जुन ने बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया|

https://x.com/alluarjun/status/1702183997282095489?s=20

अल्लू अर्जुन ने शेयर किया पोस्ट 

अल्लू ने पोस्ट में इस शानदार ब्लॉकबस्टर के लिए जवान की पूरी टीम को बधाई| जवान के प्रोड्यूसर, टैक्निकल, क्रू और पूरी कास्ट को बधाई| शाहरुख खान गरु का मैसिव अवतार, अपने स्वैग से पूरे देश और उसके बाहर चार्म कर लिया| आपके लिए सच में बहुत खुश हूं सर| हमने आपके लिए ये प्रार्थना की थी|

 

विजय सेतुपति के लिए कही ये बात

अल्लू अर्जुन ने पोस्ट में आगे लिखा- विजय सेतुपति गरु हमेशा की तरह अपने रोल में शानदार हैं| दीपिका पादिकोण की एलिगेंट, इंपैक्टफुल उपस्थिति| नयनतारा ने नेशनल स्केल पर शाइन किया| अनिरुद्ध पूरा देश आपका म्यूजिक लूप पर सुन रहा है| एटली गरु बहुत-बहुत विचार वाली कर्मिशियल फिल्म देकर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचकर हम सभी को गर्वित महसूस कराने के लिए बहुत बधाई|

अल्लू अर्जुन ही नहीं एसएस राजामौली, करण जौहर, अनुपम खेर, कियारा आडवाणी सभी ने शाहरुख़ खान की फिल्म जवान की तारीफ की है|फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है| वर्ल्डवाइड ये फिल्म 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. जवान ने अभी तक कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं|

 

About Post Author