UP News: लागू होगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, इस दिन भी रहेगी छुट्टी

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश के स्कूलों में बड़ा बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि बच्चों पर पढ़ाई का दबाव कम करने के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने की तैयारी कर रही है।

शिक्षा विभाग को निर्देश किए गए जारी

सीएम योगी ने संबंध में शिक्षा विभाग को भी जरुरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब स्कूलों में पढ़ाई के घंटे कम कर दिए जाएंगे। यही नहीं रविवार के साथ बच्चों को महीने में दो शनिवार की भी छुट्टी मिलेगी।

रविवार के साथ दो शनिवार की भी छुट्टी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई शिक्षा नीति के नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के तहत स्कूलों में पढ़ाई कराने के लिए शिक्षा विभाग को नई नियमावली तैयार करने के आदेश दिए हैं। इसके आने के बाद यूपी के सभी स्कूलों में पढ़ाई के घंटे कम हो जाएंगे। इसके साथ ही महीने में रविवार के साथ दो शनिवार की भी छुट्टी मिलेगी।

पढ़ाई के घंटे हो जाएंगे कम 

देश की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यूपी के स्कूलों में एक सप्ताह के भीतर 29 घंटे ही पढ़ाई कराई जाएगी। सभी स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार तक 5 से 5.30 घंटे पढ़ाई होगी और दो शनिवार को दो से ढाई घंटे ही क्लास लगेगी। यही नहीं महीने में दो शनिवार की छुट्टी रहेगी। ये शनिवार महीने का दूसरा और चौथा शनिवार हो सकता है। इस दौरान स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले आम विषयों की कक्षाओं की समय सीमा को घटा दिया जाएगा। वर्तमान समय में आम विषयों की क्लास 45 मिनट होती है जिसकी समयावधि कम करके 35 मिनट कर दी जाएगी।

About Post Author