Himachal Beautiful Places: हिमाचल घूमने का बना रहे हैं प्लान, जानें वहां की 4 खूबसूरत जगहें

KNEWS DESK- मौसम चाहे कैसा भी क्यों ना हो लेकिन दिल्ली और इसके आस-पास रहने वाले लोग पहाड़ों पर घूमने का मौका तालाश करते रहते हैं| कई लोग हिमाचल जाना पसंद करते हैं| जहां पहाड़, नदियां और खूबसूरत घाटियां मौजूद हैं| आज हम आपको हिमाचल की कुछ 4 जगह के बारे में बताएंगे, जहां आपको घूम कर बड़ा मजा आने वाला है| चलिए बताते हैं…

नारकंडा

अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो नारकंडा आपके लिए बेस्ट है| नारकंडा की यात्रा के समय आप ट्रैकिंग, कैंपिंग, स्कीइंग का आनंद ले सकते हैं| आपको बता दें कि नारकंडा भारत का सबसे पुराना स्कीइंग स्थल है|

किन्नौर

किन्नौर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी प्रसिद्ध है| यहां सांगला घाटी अपने सदाबहार जंगलों, पहाड़ी ढलानों और बर्फ से ढकी चोटियों से लेकर अपने लाल सेब के बगीचों और स्वादिष्ट चेरी के पेड़ों के लिए जाना जाता है| किन्नौर घाटी अपनी कैंपिंग के लिए भी फेमस है|

हाटू माता मंदिर

पहाड़ी की चोटी पर स्थित हाटू माता मंदिर शहर का सबसे ऊंचा स्थान है और यहां से हिमालय पर्वत बेहद खूबसूरत दिखता है|  यहां बर्फीले पहाड़, घने देवदार के जंगल, सेब के बगीचे और हरे-भरे धान के खेत हैं| फोटो क्लिक करने के लिए ये बहुत ही अच्छा स्थान है|

चूड़धार

हिमाचल के सिरमौर जिले में चूड़धार मंदिर है, यहां की खूबसूरती देखने लायक है| पर्यटक चूड़धार की यात्रा ट्रैकिंग के जरिए पूरी करते हैं| यहां के द्रश्य काफी मनमोहक हैं| यह मंदिर साल में केवल 6 महीने ही खुला रहता है|

About Post Author