फैमिली शो पर वल्गर डांस करना नोरा फतेही को पड़ा भारी, यूजर्स ने जमकर लगाई लताड़

KNEWS DESK – बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस नोरा फतेही लगातार ट्रोल हो रही हैं। नेशनल टीवी पर नोरा फतेही का किया गया अभद्र डांस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| जिसके लिए एक्ट्रेस को ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है। लोगों ने नोरा फतेही के डांस को वल्गर बताया और नेशनल टीवी पर ऐसी हरकत करने के लिए उन्हें जमकर लताड़ लगाई।

Nora Fatehi's Vulgar Dance Moves On A Family-Friendly Show Irk Netizens,  'She Has Lost Her Mind'

नोरा का डांस देख जजेस के उड़े होश 

नोरा फतेही, झलक दिखा जा सीजन 10 की जज रही थीं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस डांस रियलिटी शो डांस प्लस प्रो में पहुंची, जहां उन्होंने ऐसा डांस किया कि लोगों ने मर्यादा पार करने के आरोप लगा दिए। नोरा ने इस फैमिली शो पर ऐसा डांस किया कि जजेस के भी होश उड़ गए।

नोरा ने स्टेज पर किया वल्गर डांस

नोरा फतेही ने डांस प्लस प्रो के मंच पर अपने गाने नाच मेरी रानी पर डांस किया। एक्ट्रेस अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब वाहवाही लूट रही थीं। इस बीच अचानक नोरा डांस करते हुए अपने शरीर पर पानी डालने लग गईं, जिसे देखकर जजेज से लेकर ऑडियंस तक, हर कोई हैरान रह गया। शायद किसी को उनसे ऐसा करने की उम्मीद नहीं थी।

वायरल हुआ नोरा का वीडियो 

नेशनल टीवी पर नोरा फतेही का किया गया ये डांस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके लिए एक्ट्रेस को ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है। लोगों ने नोरा फतेही के डांस को वल्गर बताया और नेशनल टीवी पर ऐसी हरकत करने के लिए उन्हें जमकर लताड़ लगाई।

यूजर्स ने लगाई लताड़ 

नोरा फतेही के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, “ये मुंबई की टीवी इंडस्ट्री है और बॉलीवुड के पढ़ें- लिखे कहलाने वाले लोग। क्या ये लोग कला के नाम पर कुछ भी दिखा रहे हैं? किसे दोषी ठहराया जाए- नोरा फतेही या इस तरह के शो के मेकर्स को ?” एक अन्य यूजर ने कहा, “क्या इन्होंने इसे टीवी पर दिखाया। ओटीटी के लिए ठीक है, लेकिन टीवी की ऑडियंस पक्का नोरा फतेही की इस कारनामे से दंग रह जाएगी।”

About Post Author