वरुण धवन आज मना रहे हैं अपना 37वां बर्थडे, जानें एक्टर से जुड़ी कुछ खास बातें

KNEWS DESK –  बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आज 24 अप्रैल को अपना 37वां बर्थडे मना रहे हैं| वरुण का नाम आज हिट एक्टर्स में शामिल है| वरुण धवन ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है| आज आपको वरुण के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बाते बताते हैं|

वरुण धवन

वरुण धवन ने मुंबई के नामी स्कूल से पढ़ाई करने के बाद कॉलेज की पढ़ाई इंग्लैंड से की है| जहां नॉर्टिघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनजेमेंट पढ़ने के बाद वरुण धवन ने एक नाइटक्लब में भी काम किया है|

वरुण धवन की एजुकेशन

वरुण धवन ने इंग्लैंड से लौटने के बाद फ़िल्मी दुनिया में बतौर असिस्टेंट कदम रखा था| बड़े पर्दे पर भले वरुण धवन ने साल 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में नजर आये थे| लेकिन वरुण धवन ने फिल्म ‘माई नेम इज खान’ से बॉलीवुड में कदम रखा था| एक्टर ने इस फिल्म में करण जौहर को असिस्ट किया था|

वरुण धवन के पिता

वरुण धवन के पिता डेविड धवन बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर और फिल्ममेकर हैं| ख़बरों के मुताबिक जब वरुण धवन बॉलीवुड में कदम रखने वाले थे, तो एक्टर के पिता डेविड ने उन्हें अपने होम प्रोडक्शन से लॉन्च करने के लिए मना कर दिया था| जिसके बाद वरुण ने करण की फिल्म से डेब्यू किया|

पहली फिल्म

वरुण धवन ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने एक्टिंग की शुरुआत की| इस फिल्म में वरुण के साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था|
नई फिल्म
वरुण ने कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग की है| एक्टर स्टू़डेंट ऑफ द ईयर के बाद दिलवाले, मैं तेरा हीरो, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जुड़वा 2, कलंक, कुली नं 1, भेड़िया, बवाल जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग की है| वरुण जल्द ही बेबी जॉन में नजर आने वाले हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.