बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं उर्फी जावेद, एकता कपूर की इस फिल्म में आएंगी नजर

KNEWS DESK – उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| टीवी सीरियल के बाद अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं| एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ में उर्फी नजर आएंगी| फिल्म का डायरेक्शन दिबाकर बनर्जी ने किया है|

उर्फी करने जा रही है ओटीटी पर डेब्यू, एकता कपूर की फिल्म लव, सेक्स...

बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं| दिबाकर बनर्जी की साल 2010 में आई फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ के सीक्वल की घोषणा 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन की गई थी| एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ में उर्फी जावेद नजर आएंगी| फिल्म की कहानी शानदार होने वाली है| जिसका उद्देश्य प्यार की कहानी को इन्टरनेट की दुनिया में दिखाना है, जहां सोशल मीडिया का बड़ा प्रभाव है| तुषार कपूर और मौनी रॉय के फिल्म में कैमियो करने की ख़बरों के बाद अब मेकर्स ने खुलासा किया है कि सबसे प्रसिद्ध सोशल मीडिया सेंशन उर्फी जावेद LSD 2 के साथ बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने जा रही हैं।

लव सेक्स और धोखा 2 में मौनी रॉय भी आएंगी नजर 

इस फिल्म में मौनी रॉय अहम भूमिका में नजर आएंगी| दरअसल एकता कपूर और मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत से एक लम्बे समय का सफर तय किया है| मौनी को एकता ने कपूर ने लॉन्च किया था| फिल्म में मौनी पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें – धर्म के आधार पर राजनीति कर रहे हैं केजरीवाल, सीएए पर केजरीवाल के बयान पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

About Post Author