उर्फी जावेद अपनी दोस्त काजोल को कर रहीं डेट, दोनों के बीच है गहरा रिश्ता

KNEWS DESK- उर्फी जावेद अपने न्यू फैशन ऑउटफिट को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं| बड़े डिजाइनर तो उन्हें अपने फैशन के लिए पहली पसंद मानते हैं| सब चाहते हैं कि वो उनके कपड़ों का शो करें| सालों तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी उर्फी ने अपने प्रोफेशनल पर ध्यान दिया और कभी किसी एक्टर के साथ अपना नाम नहीं जोड़ा| एक इंटरव्यू में उर्फी ने बताया कि उन्होंने कई सालों से किसी भी लड़के को किस नहीं किया है| अब वो अपनी एक दोस्त काजोल को डेट कर रही हैं|

उर्फी जावेद काफी समय से अपनी निजी लाइफ को छुपाएं हुईं हैं| जिसे देख फैंस के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं| अपने फैशन को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी अब अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं| जानकारी के अनुसार वह अपने करीबी दोस्तों में से एक काजोल को डेट कर रही हैं| अक्सर उर्फी को उनके साथ लंच या डिनर के बाहर देखा गया है| दोनों की शेयर की गई तस्वीरें भी थोड़ी रोमेंटिक होती हैं और ऐसा लगता है कि दोनों किसी रिलेशनशिप में हैं|

उर्फी और काजोल के बीच काफी खास बोन्डिंग है| वे अपना वीकेंड एक साथ बिताती हैं, एक साथ यात्रा करती हैं| उर्फी निश्चित रूप से लड़कों के साथ पहले भी रिश्तों में हैं लेकिन काजोल के साथ उनकी डेटिंग की बात उनके उभयलिंगी होने की तरफ इशारा कर रही है| उर्फी ने कभी भी काजोल के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर नहीं बताया लेकिन उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि दोनों के बीच कोई गहरा रिश्ता है|

About Post Author