knews desk – बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के साथ Apple Park में आयोजित कंपनी के लॉन्च इवेंट में देखा गया। इस खास मौके की तस्वीरें तृप्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

Apple Park से सामने आईं तस्वीरें
तृप्ति डिमरी ने इंस्टाग्राम पर इवेंट की कई तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में वह एपी ढिल्लों और Apple के सीईओ जॉन टर्नस के साथ नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में तीनों आपस में बातचीत करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान तृप्ति का लुक भी काफी चर्चा में रहा। वह रेड ब्लेजर, मैचिंग टॉप और डेनिम में नजर आईं। वहीं एपी ढिल्लों ग्रे जैकेट और जॉन टर्नस डार्क ब्लू जैकेट में दिखाई दिए।

तृप्ति ने शेयर किया खास मैसेज
तस्वीरें शेयर करते हुए तृप्ति ने Apple Park की शाम को यादगार बताया। उन्होंने Apple टीम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि कीनोट को खुद अनुभव करना और Apple के लिए एक नए चैप्टर की शुरुआत देखना शानदार अनुभव रहा।

उन्होंने जॉन टर्नस के नए चैप्टर के लिए शुभकामनाएं भी दीं और इस खास शाम का हिस्सा बनाने के लिए Apple टीम का आभार जताया।
तृप्ति डिमरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में फिल्म ‘मां बहन’ में देखा गया था। इससे पहले वह विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में भी नजर आई थीं।

अब तृप्ति के फैंस उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘स्पिरिट’ का इंतजार कर रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वह प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।