‘टॉक्सिक’ की कमाई में दूसरे दिन गिरावट, वहीं 2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने किया कमाल, जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन

KNEWS DESK – यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली। फिल्म के ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं। दूसरी तरफ छोटे बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने शुरुआती दिनों में संघर्ष करने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

अगर दोनों फिल्मों के कलेक्शन की तुलना करें तो ‘टॉक्सिक’ करीब 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है, लेकिन 500 करोड़ रुपये के कथित बजट को देखते हुए फिल्म की कमाई पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने लगभग 12 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

दूसरे दिन ‘टॉक्सिक’ की कमाई में गिरावट

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, यश की ‘टॉक्सिक’ ने दो दिनों में भारत में करीब 138.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 165.85 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 24.25 करोड़ रुपये कमाए हैं।

इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 190.10 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, ओपनिंग के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। करीब 500 करोड़ रुपये के कथित बजट वाली फिल्म के लिए आने वाले दिन बेहद अहम रहने वाले हैं।

‘हनुमान अंश’ ने किया जबरदस्त कमबैक

दूसरी तरफ ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती 16 दिनों में महज 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। उस समय फिल्म की कमाई काफी कमजोर मानी जा रही थी।

हालांकि, इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में तेजी देखने को मिली। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 11.98 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब 14 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

2 करोड़ के बजट में बनी, 12 करोड़ कमाए

‘हनुमान अंश’ की सबसे बड़ी खासियत इसका कम बजट है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 12 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। यानी फिल्म अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है और कमाई के लिहाज से इसे बड़ी सफलता माना जा सकता है।

वहीं ‘टॉक्सिक’ ने सिर्फ दो दिनों में करीब 200 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन जरूर कर लिया है, लेकिन इसके बड़े बजट को देखते हुए फिल्म को अभी लंबी दूरी तय करनी होगी।

कमाई के आंकड़ों में ‘टॉक्सिक’ फिलहाल साफ तौर पर आगे है, लेकिन बजट के हिसाब से ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन ज्यादा प्रभावशाली नजर आता है। 500 करोड़ रुपये के कथित बजट वाली ‘टॉक्सिक’ को अपनी लागत निकालने के लिए लगातार मजबूत कलेक्शन करना होगा।

वहीं 2 करोड़ रुपये की लागत में बनी ‘हनुमान अंश’ करीब 12 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है। अब देखना होगा कि दोनों फिल्में आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितना लंबा सफर तय करती हैं।