बाबा रामदेव ने ‘बहन’ कंगना को भेजा गिफ्ट-मिठाई, बोले- फोन कर दूंगा रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

KNEWS DESK – हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव ने रक्षाबंधन के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत को लेकर ऐसा संदेश दिया है, जो दोनों के बीच हालिया विवाद को खत्म करने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। रामदेव ने कंगना को अपनी ‘बहन’ बताते हुए उनके लिए मिठाई और गिफ्ट डाक के जरिए भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी वजह से नफरत या एक-दूसरे के प्रति बैर की भावना नहीं होनी चाहिए।

बाबा रामदेव ने कहा कि पिछले दिनों उनके और कंगना रनौत के बीच विवाद को लेकर चर्चाएं हुई थीं। अब वह इस विवाद को संवाद के जरिए खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह कंगना को फोन कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी देंगे।

‘विवाद को संवाद से खत्म करें’

बाबा रामदेव ने कहा कि वह बहन कंगना रनौत के लिए गिफ्ट और मिठाई बाई पोस्ट भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी वजह से देश में नफरत नहीं होनी चाहिए और न ही एक-दूसरे के प्रति बैर की भावना रखनी चाहिए।

रामदेव ने कहा कि पिछले दिनों उनके और कंगना के बीच विवाद को लेकर सवाल उठे थे। ऐसे विवादों को बातचीत के जरिए खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि वह रक्षाबंधन के मौके पर कंगना को शुभकामनाएं देने के साथ रिश्तों में आई तल्खी को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

कंगना के बयान पर हुआ था विवाद

दरअसल, बाबा रामदेव और कंगना रनौत के बीच पिछले दिनों युवाओं को लेकर दिए गए एक बयान के बाद तीखी बयानबाजी हुई थी। कंगना ने युवाओं के एक वर्ग को लेकर ‘जनरेशन गटर’ टिप्पणी की थी, जिस पर रामदेव ने आपत्ति जताई थी।

इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए रामदेव को जवाब दिया था। उन्होंने उनकी टिप्पणियों को मर्यादा के खिलाफ बताया और रामदेव की कुछ पुरानी चर्चाओं के साथ पतंजलि से जुड़े विवादों का भी जिक्र किया था।

अब रक्षाबंधन पर बाबा रामदेव की ओर से कंगना को मिठाई और उपहार भेजने की पहल को दोनों के बीच विवाद खत्म करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। उनका संदेश साफ है कि मतभेद चाहे कितने भी हों, उन्हें बातचीत और संवाद के जरिए खत्म किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *