रणबीर कपूर की रामायण में हुई इस टीवी एक्ट्रेस की एंट्री, निभाएंगी माता सीता के बचपन का रोल

KNEWS DESK – रणबीर कपूर की रामायण की शूटिंग शुरू हो गयी है| फिल्म में राम और सीता का किरदार निभाने वाले रणबीर और साई का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है| जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया है| इस मूवी को लेकर लगातार कोई न कोई अपडेट सामने आ रही है| अब रणबीर की रामायण में एक और स्टार की एंट्री होने वाली है|

Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण से बाहर हुईं साई पल्लवी, सीता के रोल के लिए  इस हॉट एक्ट्रेस की फिल्म में एंट्री? - Ramayan: In Ranbir Kapoor- Yash film  Jahnvi Kapoor replaces

रामायण में एक और एक्ट्रेस की हुई एंट्री 

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण की चर्चा जोरो पर है| सभी फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| फिल्म में रणबीर और साई के आलावा बाकि कैरेक्टर्स के लिए एक्टर्स के नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन अभी कन्फर्मेशन नहीं है| अब फिल्म में एक और नयी एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, जो टेलीविजन इंडस्ट्री में एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी है| अब ये एक्ट्रेस रामायण में सीता के बचपन का किरदार निभाएंगी|

भाग्य लक्ष्मी फेम एक्ट्रेस बनेगी छोटी सीता 

भाग्य लक्ष्मी का किरदार निभाने वाली त्रिशा शारदा फिल्म रामायण में माता सीता के बचपन का किरदार निभाएंगी| त्रिशा शारदा टीवी की दुनिया की जानी मानी आर्टिस्ट हैं| उन्होंने सोनी टीवी के सीरियल यशोमती मैया के नंदलाला में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई थी| इसके आलावा वह बाल शिव सीरियल में देवी कात्यायनी  का रोल निभा चुकी हैं|

फिल्म की स्टारकास्ट 

रणबीर कपूर और साई पल्लवी के आलावा सेट से अरुण गोविल और लारा दत्ता की फोटो सामने आई थी| अरुण को राजा दशरथ के रोल में देखा गया था| लारा दत्ता के कैकयी की भूमिका की चर्चा है| वहीं फिल्म में रावण की भूमिका के लिए यश का नाम काफी चर्चा में आया था| लेकिन बाद में यश ने इस रोल के लिए मना कर दिया| वहीं फिल्म में बतौर को-प्रोड्यूसर शामिल होने का फैसला किया| रामायण की पूरी स्टार कास्ट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है|

यह भी पढ़ें – सुनीता केजरीवाल को अरविंद केजरीवाल से नहीं मिलने दिया गया, संजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

About Post Author