आशा भोसले के 90वें जन्मदिन में होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन, जाने क्या होगा खास

KNEWS DESK – हिंदी सिनेमा की प्लेबैक सिंगर आशा भोसले की आवाज के चर्चे आज भी कम नहीं हुए हैं| संगीत की दुनिया में उन्हें जादुई आवाज की मलिका भी कहा जाता है| आशा जी एक महान कलाकार हैं जो अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं| आशा भोसले शुक्रवार यानी 8 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने जा रही है| आशा जी के इस जन्मदिन पर दुबई में खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है|

 90वां जन्मदिन मनाने जा रही आशा भोसले

सिंगर शुक्रवार यानी 8 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने जा रही है और इस खास दिन को दुबई में सेलिब्रेट किया जाएगा। आशा जी के इस जन्मदिन पर दुबई में खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 90वें जन्मदिन पर दुबई में म्यूजिक कंसर्ट होने जा रहा है। कंसर्ट का नाम “आशा@90: लाइव इन कॉन्सर्ट” रखा गया है| एक दशक से अधिक समय के बाद दुबई के मंच पर प्रतिष्ठित गीतकार की भव्य वापसी का प्रतीक है, जिससे यह एक ऐसा कार्यक्रम बन गया है जिसका संगीत प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। यह कॉन्सर्ट दुबई के कोका-कोला एरिना में होने वाला है। यह आयोजन आशा भोसले के शानदार करियर के लिए एक यादगार सेलिब्रेशन होगा।

https://www.instagram.com/reel/CwY-N0NIeJb/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

संगीत मेरी जीवन रेखा रही है

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशा ताई ने कहा, “मैं बेहद खुशी और कृतज्ञता से भरी हुई हूं क्योंकि मैं एक दशक से अधिक समय के बाद मंच पर लौटने की तैयारी कर रही हूं, पीएमई एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित इस असाधारण संगीत कार्यक्रम के साथ अपना 90वां जन्मदिन मना रही हूं। संगीत मेरी जीवन रेखा रही है, और एक बार फिर अपने प्रिय प्रशंसकों के साथ अपनी धुनों को साझा करना एक भावनात्मक क्षण है। मैं एक साथ जादुई यादें बनाने और संगीत की शक्ति का आनंद लेने के लिए उत्सुक हूं|

10 साल की उम्र से की थी करियर शुरुआत

महान संगीतकार आशा जी ने अपने करियर की शुरुआत10 साल की उम्र से कर दी थी। उन्होंने 6 दशक से भी लंबे सिंगिंग करियर में सुपरहिट गाने गए, जिनका उन्हें खास सम्मान भी मिला। आशा भोसले को 7 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला और दो बार नेशनल अवॉर्ड मिला। इतना ही नहीं उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

About Post Author